---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: अब गलती की गुंजाइश नहीं, इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! करो या मरो मुकाबले से पहले इंडिया को लगा बड़ा झटका

T20 World Cup Super 8: भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर 8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना करो या मरो मुकाबला खेलेगी। इस मैच में इंडिया 3 अहम बदलाव कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2026 10:43 पूर्वाह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: भारत एक मैच हार गया, तो हंगामा मच गया। जी हां, टी20 विश्व कप सुपर 8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हरा दिया। ऐसे में हर तरफ, भारतीय टीम की आलोचना शुरू हो गई। हर पूर्व क्रिकेटर कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हेड कोच गौतम गंभीर की भी लताड़ लगाने लगा। कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन को भी सवाल खड़े किए। वाशिंगटन सुंदर को खिलाने पर काफी बवाल मचा। साथ ही अक्षर पटेल को टीम में न रखने पर भी काफी आलोचना हुई। ऐसे में अब भारत का अगला मैच करो या मरो वाला है। 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में टीम इंडिया को जीतना ही होगा। ऐसे में भारत 3 बदलाव कर सकता है।

T20 World Cup Super 8: जिम्बाब्वे के मैच में नजर आ सकते हैं ये 3 बदलाव

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टी20 विश्व कप सुपर 8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर सकती है। जबकि रिंकू सिंह अपनी फैमिली इमरजेंसी की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता की तबीयत काफी खराब है। ऐसे में उनकी जगह पर संजू सैमसन को अंतिम इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर का विश्वकप में अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। ऐसे में ये बदलाव मुमकिन है।

टी20 विश्व कप सुपर 8: सेमीफाइनल में जाने के लिए करो या मरो मुकाबला

अगर भारत चेन्नई में जिम्बाब्वे के विरुद्ध हार जाती है, तो टीम इंडिया का सफर खत्म हो जाएगा। वहीं, भारत हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला जीतना चाहेगा, ताकि आगे वेस्ट इंडीज को हराकर अपना अभियान जारी रख सके। मौजूदा स्थिति में भारत दक्षिण अफ्रीका पर निर्भर है। जी हां, अगर साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतता है और साथ ही भारत भी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करता है, तो ही इंडिया सेमीफाइनल की रेस में आगे जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026