---Advertisement---

India vs SAT20: क्या टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? डीआरएस पर मचा बवाल

क्या टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? डीआरएस पर मचा बवाल

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 15, 2023 11:51 पूर्वाह्न

India vs SA
Follow Us
---Advertisement---

IndiavsSAT20:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20 मुकाबला गुरूवार (14 दिसंबर) को  जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया।  जहां तीसरे मुकाबलें में भारत ने बेहतरीन जीत हासिल की। आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका को 201 रनों का लक्ष्य दिया। महज 95 रनों पर ही साउथ अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया के सामने घुटने टेक दिए। लेकिन डीआरएस को लेकर बड़ा बवाल मच गया।डेविड मिलर क्रिज पर बल्लेबाजी करने आये थे। सूर्या कुमार यादव के चोटिल होने के बाद उपकप्तान रविन्द्र जडेजा कप्तानी कर रहे थे। रविन्द्र जडेजा 9वे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए।

अंपायर ने क्यो नही दिया आउट

रविन्द्र जडेजा 9वे ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। यह घटना 9वे ओवर के चौथी गेंद पर घटी जहां डेविड मिलर क्रिज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर जीतेश शर्मा के हाथ में गई। जहां गेंदबाज और विकेटकीपर ने जोरदार अपील की लेकिन, अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। इसके बाद रविन्द्र जडेजा अंपायर से काफी नाराज दिखे। अंपायर ने बताया की टेक्निकल फॉल्ट के कारण डीआरएस मौजूद नही था। अंपायर ने इसकी जानकारी रविन्द्र जडेजा को दी।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

भारतीय टीम के कप्तान सूर्या कुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। हालांकि सलामी बल्लेबाज फिर एक बार कुछ खास नही कर सके। शुभमन गिल महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा शून्य पर आउट हो गए। यशस्वी जयसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। रविन्द्र जडेजा ने भी 2 विकेट लिए। जबकि मुकेश कुमार यादव और अर्शदीप ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। वहीं भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026