---Advertisement---

इस पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ ने Virat Kohli के आलोचकों को दिया करारा जवाब, समर्थन में ऐसा कहा

विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। उनके पास दोहरा शतक लगाने का भी मौका था लेकिन वे इससे चूक गए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 14, 2023 3:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: लंबे इंतजार के बाद, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार अपना 28वां टेस्ट शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में पिछले साढ़े तीन साल में ये उनका पहला शतक था। हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की एक पारी में 34 वर्षीय कोहली ने क्रीज़ पर नज़रे जमाने में कुछ समय लिया और एक बार सेट होने के बाद, उन्होंने 364 गेंदों पर 186 रन बनाए।

कोहली के आलोचकों को मोहम्मद आमिर ने दिया जवाब

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने आलोचकों की खिंचाई की। आमिर ने कहा है कि हर खिलाड़ी उतार-चढ़ाव से गुजरता है। उन्होंने कड़ी मेहनत के लिए विराट कोहली की सराहना की और उल्लेख किया कि हर बार जब लोगों ने उन पर संदेह किया, तो उन्होंने शानदार वापसी की। आमिर ने कहा, “ये कौन लोग हैं जो कोहली की आलोचना कर रहे हैं? मुझे समझ नहीं आता। विराट कोहली भी एक इंसान ही है। ऐसा नहीं है कि उसके पास रिमोट है और आप हर दिन बटन दबाते हैं और आपको शतक मिलता है। किसी भी खेल में आपको नसीब की भी आवश्यकता होती है।”

Also Read: VIRAL IPL VIDEO: जब ‘CAPTAIN COOL’ को आया था गुस्सा, अंपायर से मैदान पर सरेआम की थी बहस, आप भी देखिए

भारत के पास WTC फाइनल जीतने का अच्छा मौका: आमिर

हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को सीरीज के पहले टेस्ट में हरा दिया और इसी के साथ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से शुरू होने वाला है। इससे पहले मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का काफी अच्छा मौका है।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026