---Advertisement---

‘गेंद को देखो और गेंद को मारो’, तूफानी बैटिंग करने वाले Tilak Varma को मिली थी कप्तान हार्दिक पांड्या से खास सलाह; फिर बन गए कई रिकॉर्ड

Tilak Varma: सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में तिलक वर्मा का तूफान आया। एमआई के इस बल्लेबाज ने 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई की टीम 99 रनों से मैच जीत गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Tilak Varma
Follow Us
---Advertisement---

Tilak Varma: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं है। बल्कि प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मंच है। साल 2008 से लेकर अब आईपीएल 2026 तक लोगों ने कई खिलाड़ियों के जलवे देखे हैं। मगर बीते दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जो तूफान आया, वो काफी अलग और खास था। हम बात कर रहे हैं एमआई यानी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाद तिलक वर्मा की। किसी ने नहीं सोचा होगा कि शुरुआती 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाने वाला एक बैटर अगली 23 बॉलों में 82 रन बनाकर शतक बना देगा।

तिलक वर्मा को कप्तान हार्दिक पांड्या से मिला था विशेष संदेश

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में तिलक वर्मा ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाकर एमआई के इस बैटर ने बता दिया कि उनके अंदर कूट-कूटकर प्रतिभा भरी हुई है। मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की और बताया कि एमआई की पारी के दौरान दूसरे स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट के दौरान उन्होंने तिलक को क्या था।

एमआई के कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा संदेश यह था, मुझे एहसास हुआ कि तिलक के पास जिस तरह का टैलेंट है, उसे सच में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसलिए मेरा संदेश उसे बस यही था कि गेंद को देखो और गेंद को मारो। अब समय आ गया था कि वह बाहर आए और अच्छा प्रदर्शन करे। यह तिलक, टीम और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था।’ उन्होंने आगे बताया, ‘बाहर जाकर जीतना हमेशा ही एक चुनौती होती है, लेकिन साथ ही अहमदाबाद मुंबई इंडियंस के लिए एक मुश्किल जगह रही है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला। यह बहुत खास लग रहा है, क्योंकि इसकी बहुत जरूरत थी।’

तिलक वर्मा की धाकड़ इनिंग से जीती मुंबई इंडियंस

जानकारी के मुताबिक, एआई के तिलक वर्मा ने जब दूसरे स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट के बाद बैटिंग शुरु की, तो उसके बाद उन्होंने 23 गेंदों में 82 रन बना दिए। ऐसे में तिलक ने 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। किसी भी बल्लेबाज ने आखिरी 6 ओवरों में इससे अधिक रन नहीं बनाए हैं। साल 2022 में लखनऊ के खेलते हुए क्विंटन डिकॉक ने केकेआर के खिलाफ आखिरी 6 ओवरों में 80 रन बनाए थे। इसके साथ ही तिलक मुंबई की तरफ से संयुक्त रूप से दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 45 गेंदों में शतक बनाया हो। इससे पहले सनथ जयसूर्या ने भी साल साल 2008 में 45 बॉलों में शतक ठोका था।

वहीं, मैच की बात करें, तो तिलक वर्मा की पारी की बदौलत मुंबई ने 199 रन बनाए और जीटी यानी गुजरात टाइटंस बाद में सिर्फ 100 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में मुंबई 99 रनों से मुकाबला जीत गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 27, 2026