---Advertisement---

U19 World Cup: India vs Pakistan आज, Dubai में 191 रन से हार का बदला लेगी टीम! भारत के ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

U19 World Cup: India vs Pakistan: यू19 विश्वकप भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रविवार को दमदार टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत इस मैच में पाकिस्तान को हराकर अंडर 19 एशिया कप फाइनल की हार का बदला ले सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 1, 2026 11:50 पूर्वाह्न

U19 World Cup India vs Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

U19 World Cup India vs Pakistan: इंडिया और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट की भिड़ंत होती है, तो क्रिकेट फैन्स में काफी उत्साह रहता है। आप अपनी पूरी तैयारी कर लीजिए, सारे काम निपटा लीजिए, क्योंकि अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में जिम्बाब्वे के बुलावेयो में यू19 विश्वकप भारत बनाम पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। मालूम हो कि पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थी, तो पाकिस्तान ने दुबई में एशिया कप के फाइनल में भारत को 191 रनों से हरा दिया था।

Vaibhav Suryavanshi और Abhigyan Kundu का दम…Pakistan के Ali Raza की चुनौती

रविवार का दिन क्रिकेट के लिहाज से काफी दिलचस्प रहने वाला है। यू19 विश्वकप भारत बनाम पाकिस्तान के मध्य सुपर सिक्स का अहम खेला जाएगा। अगर इसमें भारत जीत हासिल करता है, तो इंडिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि पाकिस्तान को बड़े अंतर के साथ इंडिया को हराना होगा। तभी सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी।

इस मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें है। अभी तक टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक बनाए हैं। ऐसे में उनसे एक बार फिर बड़ी इनिंग की उम्मीद होगी। इसके साथ ही भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू से भी काफी अधिक उम्मीदें हैं। अभिज्ञान कुंडू मैच के बीच में टीम को अच्छी गति प्रदान कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम की बात करें, दाय हाथ के मीडियम पेसर अली रजा सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाद हैं। अली रजा अपनी दमदार बॉलिंग के दम पर अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं।

U19 एशिया कप फाइनल में भारत 191 रन से हारा, आज बुलावायो में होगा मुकाबला

बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में यू19 विश्वकप भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे की किस्मत पलट सकता है। अगर आयुष म्हात्रे की टीम ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, तो अंडर 19 के एशिया कप फाइनल में मिली हार का जख्म काफी हद तक कम हो जाएगा।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को पूरी कोशिश करेगी कि अंडर 19 विश्वकप में भारत को एशिया कप फाइनल वाली हार दे। ताकि पाकिस्तान की टीम अच्छे रनरेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सके। हालांकि, भारत को हराना काफी मुश्किल लग रहा है, टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में यूएसए, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को बुरी तरह हराया है, और सुपर सिक्स के पहले मैच में जिम्बाब्वे को भी पटकनी दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 February 2026

फ़रवरी 13, 2026

Fog Alert 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Telangana Municipal Election Results 2026

फ़रवरी 13, 2026

कल का मौसम 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 13, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 13, 2026