---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: वर्ल्ड कप में फतह हासिल करने के बाद भारत की बेटियों ने जमकर लगाए ‘काला चश्मा’ गाने पर ठुमके, देखें Video

Under 19 World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल (U19 Women’s T20 World Cup Final) मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर पहली बार हुए इस वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। वहीं, जीत ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल (U19 Women’s T20 World Cup Final) मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर पहली बार हुए इस वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। वहीं, जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने मैदान पर ही जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रहा है और सभी क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद भी आ रहा है।

डांस का वीडियो हुआ वायरल

कल खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी, फील्डिंग और बल्लेबाजी तीनों विभागों में ही शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड महिला टीम को मात दी। जीत बड़ी थी तो जश्न भी शानदार होना चाहिए और टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने भी कुछ ऐसा किया। शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने बॉलीवूड का मशहूर गाना ‘काला चश्मा’ पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो ICC ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

Also Read: Under 19 World Cup 2023: वर्ल्ड कप में फतह हासिल करने के बाद भारत की बेटियों ने जमकर लगाए ‘काला चश्मा’ गाने पर ठुमके, देखें Video

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान शैफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम मात्र 68 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से तीता साधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, मन्नत कश्यप, शैफाली वर्मा और सोनम यादव ने 1-1 विकेट चटकाए। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14 ओवर में 69 रन बनाकर 7 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026