---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023:पार्शवी चोपड़ा की गेंदबाजी ने मचाया हाहाकार, श्रीलंका की टीम के उड़ गए परखच्चे

Under 19 World Cup 2023:अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप का बहुत ही बेहतरीन मुकाबला साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। रविवार को अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। टीम इंडिया विमेंस खिलाड़ियों ने श्रीलंका की टीम को जमकर रौंदा और 7 विकेट से ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 23, 2023 2:27 अपराह्न | Updated: जनवरी 23, 2023 4:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023:अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप का बहुत ही बेहतरीन मुकाबला साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। रविवार को अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। टीम इंडिया विमेंस खिलाड़ियों ने श्रीलंका की टीम को जमकर रौंदा और 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार मुकाबले के बीच एक नाम जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है वह 16 साल की गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा का है। आपको बता दें कि पार्शवी चोपड़ा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 5 रन देकर 4 विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी डाला। गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा की गेंदबाजी को देखकर क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार सा मच गया।

पार्शवी चोपड़ा की गेंदबाजी ने मचाया हाहाकार

अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप के दौरान पार्शवी चोपड़ा की गेंदबाजी को देखकर क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी उनके फैन हो गए। आपको बता दें कि पार्शवी की गेंदों ने सबसे पहले श्रीलंकाई महिला खिलाड़ी और कप्तान विशमी गुनारत्ने को बोल्ड किया जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक और विकेट उखाड़ फेंके। दरअसल, गुनारत्ने ने फ्लाइटेट लॉलीपॉप गेंद को समझकर आगे बढ़कर शॉट मारने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद पिच पर टप्पा खाते ही स्टंप के अंदर की ओर घुम कर चली जाती है और उनकी गिल्लियां उखाड़ देती है। गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा ने देखते ही देखते मनुदी नयाकारा को विहारा सेवांदी को और दुलांगा दिसानायाके को पवेलियन भेज दिया। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इस मुकाबले में पार्शवी चोपड़ा की गेंदबाजी ने सबको भौचक्का कर दिया।

ये भी पढ़ें: नए अवतार से TVS RAIDER जैसी बाईक की छुट्टी करने आ रही BAJAJ PLATINA 125, लुक देख हो जाएंगे फिदा

सौम्या तिवारी ने की तूफानी अंदाज में बैटिंग

अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप के इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 59 रन ही बनाए थे जो टीम इंडिया के सामने बहुत ही छोटा लक्ष्य था। ऐसे में भारतीय टीम ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और एक के बाद एक विकेट गिरते गए। बल्लेबाज रिचा घोष के आउट होने के बाद सौम्या तिवारी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ ठुकाई की। सौम्या ने एक तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके ठोक 28 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: ONEPLUS 10 PRO 5G को 24000 रुपये कम कीमत में खरीदने का है सुनहरा मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026