---Advertisement---

Under 19 पुरुष टीम के चैंपियन कप्तान Prithvi Shaw ने शानदार तरीके से दिया महिला टीम को बधाई, देखें दिल जीत लेने वाला Video

Under 19 World Cup 2023: रविवार को अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला जिसमें भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से मैच को जीतकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। वहीं, कल ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 12:48 अपराह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: रविवार को अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला जिसमें भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से मैच को जीतकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। वहीं, कल लखनऊ के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भी खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की। मैच के बाद पुरुष अंडर 19 टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने महिला टीम को शानदार तरीके से जीत की बधाई दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

BCCI ने किया वीडियो शेयर

कल खेले गए मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में भी 1-1 से बराबरी कर ली। जीत के बाद BCCI ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय पुरुष टीम ने महिला टीम को बधाई दी। वीडियो में सबसे पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने महिला टीम को जीत की शुभकामनाए दी उसके बाद उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी शॉ को माइक दिया और कहा कि आप महिला टीम को जीत की बधाई दें। पृथ्वी शॉ ने कहा कि, ‘यह एक बड़ी बहुत उपलब्धि है महिला टीम को जीत की बहुत-बहुत बधाई।’

Also Read: UNDER 19 WORLD CUP 2023 की जीत का वो आखिरी पल जिसे देख हर भारतीय को होगा गर्व, VIDEO आंखें नम कर देगा

यहां देखें वीडियो:

शानदार रहा भारत के लिए रविवार

कल का दिन (रविवार) भारत देश के लिए बहुत अच्छा ही साबित हुआ और टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका से लेकर लखनऊ तक जीत हासिल कि। पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप में 7 विकेट से हराया। वहीं, टीम इंडिया ने कीवी टीम को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में वापसी कर ली है और अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026