---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर Virat Kohli से लेकर Mithali Raj ने दी टीम इंडिया को बधाई

Under 19 World Cup 2023: आज भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल (U19 Women’s T20 World Cup Final) मुकाबला खेला गया। भारतीय महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड महिला ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 9:46 अपराह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: आज भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल (U19 Women’s T20 World Cup Final) मुकाबला खेला गया। भारतीय महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड महिला की टीम मात्र 68 रनों पर ही सिमट गई। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से फाइनल मैच को जीत कर अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सभी के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दी बधाई

टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली भारतीय महिला टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियंस! क्या खास पल है! लड़कियों को जीत की बधाई।’ वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। देश को गौरवान्वित करने के लिए अच्छा किया।’

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL जीतने के बाद भावुक हुईं कप्तान शैफाली वर्मा, VIDEO ने जीता सभी भारतीय फैंस का दिल

मिताली राज और वीवीएस लक्ष्मण ने भी दी बधाई

भारतीय महिला टीम की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मिताली राज ने अपने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि, ‘बधाई हो #TeamIndia, यह एक यादगार उपलब्धि है! इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है। यह जीत और भी खास है क्योंकि यह पहला महिला #U19T20WorldCup है। हर पल का आनंद उठाओ!’ वहीं टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘शैफाली और उनकी टीम द्वारा उद्घाटन महिला अंडर -19 टी20 विश्व कप उठाने के लिए शानदार प्रदर्शन! शानदार अभियान के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। WPL से आगे, भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा शॉट है।’

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026