---Advertisement---

US Masters T10 League 2023: मैदान पर फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी, अमेरिका में शुरु होने वाली है यह धमाकेदार लीग

US Masters T10 League 2023: क्रिकेट की सबसे रायवलरी एक बार फिर मैदान पर लौटने जा रही है। भारत के गौतम गंभीर और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने नजर आने वाले हैं। फिर भिड़ेंगे गंभीर और अफरीदी क्रिकेट की सबसे दमदार रायवलरी की एक बार फिर वापसी होने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 17, 2023 1:52 अपराह्न

Gautam Gambhir vs Shahid-Afridi
Follow Us
---Advertisement---

US Masters T10 League 2023: क्रिकेट की सबसे रायवलरी एक बार फिर मैदान पर लौटने जा रही है। भारत के गौतम गंभीर और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने नजर आने वाले हैं।

फिर भिड़ेंगे गंभीर और अफरीदी

क्रिकेट की सबसे दमदार रायवलरी की एक बार फिर वापसी होने जा रही है। इस रायवलरी में गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ऐसे में क्रिकेट के प्रेमियों की 2007 की यादें ताजा होने वाली हैं। फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को वापस मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में यह दोनों US Masters T10 League 2023 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। केवल इतना ही नहीं इस लीग में ढेर सारे रिटायर्ड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों की सूची में क्रिस गेले, पार्थिव पटेल, मोहम्मद हफीज, सुरेश रैना, जैक कालिस, इरफान पठान, यूसुफ पठान, तिलकरत्ने दिलशान समेत कई अन्य खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

अमेरिका में बढ़ रहा है क्रिकेट का क्रेज

पिछले कुछ समय में अमेरिका में क्रिकेट को लेकर काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में पिछले महीने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का आयोजन हुआ था। इस लीग को काफी लोगों ने पसंद किया था। अब एक बार फिर अमेरिका में क्रिकेट वापस आ रहा है। US Masters T10 League 2023 की शुरुआत 18 अगस्त से 27 अगस्त तक होगी। इस लीग के सभी मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। वहीं एक दिन में तीन मैच खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार पहला मैच शाम 6:30 बजे, दूसरा मैच रात 8:45 बजे और तीसरा मैच 10:45 बजे से खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026