---Advertisement---

Irfan Pathan ने पाक ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ट्वीट पढ़ आप भी हो जाएंगे हंसकर लोटपोट

Irfan Pathan: भारतीय टीम को हाल में वेस्टइंडीज से खेले गए 5 वें टी 20 मैच हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तांन के कई फैन भारतीय टीम को इन दिनों ट्रोल करते नजर आ रहें है। ऐसे में अब जाकर भारत के धाकड़ क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने पाक ट्रोलर्स को ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 14, 2023 6:21 अपराह्न

Irfan Tweet
Follow Us
---Advertisement---

Irfan Pathan: भारतीय टीम को हाल में वेस्टइंडीज से खेले गए 5 वें टी 20 मैच हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तांन के कई फैन भारतीय टीम को इन दिनों ट्रोल करते नजर आ रहें है। ऐसे में अब जाकर भारत के धाकड़ क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने पाक ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

ट्वीट पढ़ पाक ट्रोलर्स को आया गुस्सा

आपको बता दें की भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए आखिरी टी 20 सीरीज में भारत को हार मिली है। अब ऐसे में पाकिस्तान के लोग इस बात से काफी खुश दिखाई दे रहें है और उन्होंने भारतीय टीम को काफी ट्रोल किया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट इरफ़ान पठान से यह देखा नहीं गया और उन्होंने ट्वीट कर पाक ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। आपको बता दें कि इरफ़ान ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।’ इसपर पाक ट्रोलर्स का रिएक्शन देखते बन रहा है।

भारतीय टीम हारी सीरीज

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से खेले गए पांच टी 20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम के हाथो हार मिली है। फ्लोरिडा में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेटों से हराकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैडों किंग का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 65 गेंदों में 85 रन थोक दिए।उनके साथ निकोलस पूरन ने भी अच्छी बालेबाजी की। निकोलस ने 35 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली।

एशिया कप में होगी भारत पाक की भिड़ंत

आपको बता दें कि इसी महीने शुरू हो रहे एशिया कप में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से 2 सितम्बर को होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी। आपको बता दें कि भारत ने एशिया कप का खिताब आखिरी बार साल 2018 में बांग्लादेश को हराकर जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026