---Advertisement---

US Open के पहले राउंड में बाहर हुई वीनस विलियम्स , इस क्वालीफायर के खिलाफ गंवाया मुकाबला

US Open 2023: 7 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स को यूएस ओपन के पहले दौर में हर का सामना करना पड़ा है। यूएस ओपन फर्स्ट राउंड के मैच में वीनस विलयम्स को बेल्जियम की ग्रीट मिन्नेन ने हरा दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 30, 2023 5:18 अपराह्न

venus..
Follow Us
---Advertisement---

US Open 2023: अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स यूएस ओपन 2023 में पहले राउंड में ही बाहर हो गयी है। 43 साल की वीनस को बेल्जियम की क्वालीफायर ग्रीट मिन्नेन ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यूएस ओपन से बाहर हुई वीनस

7 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स का यूएस ओपन में अभियान फर्स्ट राउंड में ही थम गया है। आपको बता दें कि यूएस ओपन के पहले दौर के मैच में वीनस को बेल्जियम की क्वालीफायर ग्रीट मिन्नेन के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मिन्नेन ने वीनस विलियम्स को पहले दौर के मुकाबले में से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आपको बता दें कि 43 साल के उम्र में भी हार नहीं मानने का जज्बा रखने वाली वीनस विलियम्स यूएस ओपन के दौरान अपना 100 वां टेनिस मैच खेल रही थी।

जीत चुकी है 7 ग्रैंडस्लैम

आपको बता दें कि अमेरिका की टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने अपने करियर में कुल 7 बार ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किये हैं। वीनस ने सबसे ज्यादा बार विंबलडन का खिताब जीता है। वीनस विलियम्स ने विंबलडन का ख़िताब कुल 5 बार जीता है तो वहीं यूएस ओपन में वीनस के हाथ दो बार कामयाबी लगी है। वह दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि वीनस विलियम्स ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम साल 2000 में जीता था। साल 2000 में खेले गए विंबलडन विमेंस सिंगल्स फाइनल में वीनस ने लिंडसे डेवनपोर्ट को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया था। आपको बता दें कि वीनस की छोटी बहन सेरेना ने साल 2022 में टेनिस से सन्यांस की घोषणा की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026