---Advertisement---

Viral IPL Video: KL Rahul ने जब CSK के गेंदबाजों की निकाली थी हवा, 42 गेंदों में जड़ दिए थे 98 रन

केएल राहुल ने अपने आईपीएल के करियर में तो कई लाजवाब पारी खेली है लेकिन उनके द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 98 रनों की शानदार पारी हमेशा याद की जाती है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral IPL Video) होता रहता है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 16, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Viral IPL Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral IPL Video: जब भी आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजों का नाम आता है तो हर किसी के जुबान पर एक नाम जरूर होता है और वह केएल राहुल (KL Rahul) का जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से अपने दम पर अपनी टीम को अकेले जिताने का दम रखते हैं। केएल राहुल ने जब भी शानदार बल्लेबाजी की उनके आगे अच्छे से अच्छा गेंदबाज और चैंपियन टीम भी पानी भरती नजर आई है। केएल राहुल ने अपने आईपीएल के करियर में तो कई लाजवाब पारी खेली है लेकिन उनके द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 98 रनों की शानदार पारी हमेशा याद की जाती है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral IPL Video) होता रहता है।

केएल राहुल ने खेली थी 98 रनों की पारी

पबात है साल 2021 आईपीएल की जब पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल चेन्नई के गेंदबाजों के ऊपर जमकर बरसे थे। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने पहले ही गेंद से आक्रमक बल्लेबाजी की और मात्र 42 गेंदों में ही ताबड़तोड़ 98 रन बना दिए। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन के दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए थे। कमाल की बात यह रही उन्होंने अपनी टीम को मैच जिताया और नाबाद रहे थे। राहुल ने इस मुकाबले में 233 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

Also Read: IND VS AUS: DAVID WARNER ने वनडे मैच से पहले गली में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, देखिए VIRAL VIDEO

यहां देखें Viral IPL Video:

Click here: https://www.iplt20.com/video/245034/no-stopping-kl-rahul-s-exceptional-98-42

पंजाब ने जीता था मैच

आईपीएल 2021 के 53वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ हुआ था। इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 134/6 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से डु प्लेसिस ने शानदार 76 रनों की पारी खेली थी। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की तरफ से राहुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम ने मात्र 13 ओवर में 139/4 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया था।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026