---Advertisement---

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी ने 103 साल के बुजुर्ग फैन की पूरी की तमन्ना! स्पेशल मैसेज के साथ गिफ्ट की अपनी जर्सी

Viral Video: एमएस धोनी ने 103 साल के फैंस को दिया तोहफा, वीडियो हुआ वायरल, धन्यवाद देते नजर आया बुजुर्ग फैन, नहीं है माही का जवाब।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2024 6:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि महेंद्र सिंह धोनी के फैन दुनिया भर में आपको मिल जाएंगे और ऐसे में उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। वहीं बीते दिन एक खबर काफी लाइमलाइट में रही थी कि धोनी से मिलने के लिए उनका 103 साल का फैन दिल्ली तक पैदल चलने के लिए तैयार है। इस सब के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने एक अलग ही अंदाज में फैन का धन्यवाद करते हुए नजर आए और इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने फैन से मिलकर उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट देते हैं।

धोनी ने लिखा स्पेशल मैसेज

रिपोर्ट के मुताबिक इस फैन का नाम एस रामदास है जो ब्रिटिश काल में कार्यरत थे। 1920 में जन्मे चेन्नई के 103 साल के फैन को धोनी ने खास अंदाज में तोहफ़ा दिया जिसकी झलक चर्चा में है। सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को दिखाया है कि धोनी ने अपने फैन से खुश होकर अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है और इस पर लिखा, “थैंक्स थाथा आपके सपोर्ट के लिए।”

बुजुर्ग फैन ने किया धन्यवाद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एस रामदास को धोनी से गिफ्ट मिलता हैं तो वह हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हैं और कहते हैं थैंक यू। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अपने बुजुर्ग फैन के लिए धोनी बेताब हैं और वह उनके लिए गिफ्ट तैयार कर रहे हैं।

पैदल चेन्नई से दिल्ली जाने के लिए तैयार रामदास

इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 103 साल के रामदास खुद को यंग बताते हैं और अपनी क्रिकेट के लिए दीवानगी जाहिर करते हुए दिखे थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करते हैं और धोनी के लिए दीवाने हैं। उनसे मिलने के लिए वह हमेशा तैयार हैं चाहे उन्हें पैदल ही कहीं क्यों न जाना पड़े। वीडियो में वह कहते हैं कि वह धोनी से मिलने के लिए दिल्ली भी जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026