---Advertisement---

Viral Video: तो इसलिए वर्ल्ड कप फाइनल से गायब नजर आई थी अनुष्का, Virat Kohli के इस स्वैग को देख पलकें नहीं झपका रहे फैंस

विराट कोहली टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट करने के बाद अपनी पत्नी से मिलने के लिए हुए रवाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है खास जिसे कर रहे हैं लोग पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 11:10 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 5, 2024 12:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न कल दिल्ली से लेकर मुंबई तक में देखा गया जहां वे इस जीत का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। फैंस फेवरेट क्रिकेट स्टार्स को सामने देख लोगों का क्या हाल था इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर अभी भी सुर्खियों में है। निश्चित तौर पर उस नजारे को लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। वहीं इस सबके बीच विराट कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनका टशन और स्वैग देख लोग दिल थामने के लिए मजबूर हैं। कहने में दो राय नहीं है कि क्रिकेटर का यह धांसू अंदाज किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है।

एयरपोर्ट लुक से छा गए विराट

इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट को क्रीम पेंट के साथ स्नीकर्स को ओलिव ग्रीन कलर की जैकेट के साथ फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। विराट ने अपने लुक को स्टाइलिश शेड्स, हाथ में गैजेट्स और एक ब्लैक बैकपैक से कंप्लीट किया। उनका स्वैग और स्टाइल वाकई काफी जबरदस्त है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों का अभिवादन खास अंदाज में करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चारों तरफ फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है।

कहां हैं अनुष्का शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली मुंबई में सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं और वहां अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चे वामिका और अकाय से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। क्योंकि T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान अनुष्का शर्मा नजर नहीं आई थी तो ऐसे में माना जा रहा है कि वह लंदन में हैं और अपने बच्चे अकाय और वामिका की देखभाल कर रही हैं।

विक्ट्री परेड की जश्न को भूल नहीं पाएंगे भारतीय फैंस

मरीन ड्राइव पर ओपन बस में विक्ट्री परेड करते हुए भारतीय क्रिकेटर वानखेड़े स्टेडियम आई थी। जहां फैंस का जमावड़ा देखने लायक था। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के लिए क्रेज़ी हो रहे थे और स्टेडियम में हर तरफ सिर्फ इनकी गूंज सुनाई दे रही थी। गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका भारत के भिड़ंत हुई थी जिसमें भारत 7 रनों से जीत हासिल कर वर्ल्ड चैंपियन बन गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026