Virat Kohli की धमाकेदार पारी का लुत्फ लेती दिखीं अभिनेत्री Anushka Sharma, रिएक्शन देखकर आप भी कहेंगे, वाह क्या बात है!

Virat Kohli: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बीते दिन बेंगलुरु में शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। ऐसे में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मैच का लुत्फ लेती नजर आईं।

Virat Kohli

Photo Credit: Google

Virat Kohli: शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुकाबला जीत लिया। इस मैच में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी धाकड़ पारी से सभी फैन्स को एक बार फिर खुश होने का अवसर दिया। मगर किंग कोहली की दमदार इनिंग से ज्यादा उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के रिएक्शन की चर्चा हो रही है। मुकाबला कवर करने वाले कैमरामेन ने किंग कोहली की पत्नी को मैच का लुत्फ उठाते हुए शानदार तरीके से कैप्चर किया। आप भी अभिनेत्री का रिएक्शन देखेंगे, तो उनकी तारीफ जरूर करेंगे।

विराट कोहली की इनिंग का मजा लेती दिखीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

आरसीबी बनाम जीटी यानी गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान अनुष्का शर्मा को कैमरे पर कैप्चर किया गया। इस दौरान वो अपने दोनों हाथ उठाकर किसी बात पर खुशी मनाती नजर आईं। वहीं, मैच में विराट कोहली की परफॉर्मेंस की बात करें, तो उन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 सिक्स और 8 चौके निकले। इस धाकड़ पारी के लिए किंग कोहली को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड भी दिया गया।

विराट कोहली की पारी की बदौलत जीती आरसीबी

उधर, मुकाबले की बात करें, तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस दौरान साई सुदर्शन ने दमदार पारी खेलते हुए 58 गेंदों में 100 रन बना दिए। वहीं, आरसीबी को 206 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे विराट कोहली की धाकड़ इनिंग और अंत में क्रुणाल पांड्या की धांसू पारी की बदौलत टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी मुकाबला 5 विकेट से जीत गई और आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में प्वॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैच हारे हैं।

Exit mobile version