---Advertisement---

विराट कोहली ने जीता फैन का दिल, पास बुलाकर खिचवाई सेल्फी, देखें वीडियो

Virat Kohli: भारतीय टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट एक फैन को खुद पास बुलाकर सेल्फी देते हैं। विराट ने बनाया फैन का दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 18, 2023 12:48 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 2:51 अपराह्न

Virat Kohli with a Fan
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारतीय टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट एक फैन को खुद पास बुलाकर सेल्फी देते हैं।

विराट ने बनाया फैन का दिन

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद से ब्रेक पर हैं। इस बीच वह आगामी Asia Cup 2023 के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। एशिया कप से पहले विराट समेत टीम के कई बड़े खिलाड़ी NCA में समय गुजारेंगे। आपको बताते चलें कि विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट एक फैन को सेल्फी देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक फैन ने विराट को सेल्फी के लिए कहा। विराट ने उसे खुद पास बुलाकर सेल्फी दी। इसके बाद फोटो खिचवाने आए शख्स के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

फैंस को काफी पसंद आ रहा है विराट का जेस्चर

विराट कोहली को अक्सर अपने फैंस के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। मैच के दौरान भी विराट काफी बार अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए और बातें करते हुए नजर आते हैं। मैदान के बाहर भी जब भी वह कभी किसी फैन से मिलते हैं तो उनके बर्ताव को काफी पसंद किया है। ठीक वैसे ही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह से वह अपने फैंस को कभी मायूस नहीं करते वह सबका दिल छू लेता है।
बता दें कि आगामी एशिया कप और अक्टूबर में शुरु होने वाले वर्ल्ड कप से पहले विराट इस समय ब्रेक पर हैं पर जल्द ही वे फील्ड पर अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026