---Advertisement---

Virat Kohli ने प्रमुख मीडिया हॉउस को लगायी लताड़, कहा ‘फेक न्यूज़ छापने लगें’, जानिये क्या है मामला

Virat Kohli: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने अब जाकर बड़े मीडिया हाउस पर एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि विराट ने एक प्रमुख मीडिया हाउस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘बचपन से जो अखबार पढ़ा है वो भी अब फेक न्यूज़ छापने लगे हैं।’ विराट कोहली ने प्रमुख ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 15, 2023 9:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 15, 2023 10:02 अपराह्न

Virat Slams Big Media House..
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने अब जाकर बड़े मीडिया हाउस पर एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि विराट ने एक प्रमुख मीडिया हाउस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘बचपन से जो अखबार पढ़ा है वो भी अब फेक न्यूज़ छापने लगे हैं।’

विराट कोहली ने प्रमुख मीडिया हाउस पर साधा निशाना

भारत के हुनरबाज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने बड़े मीडिया हाउस पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज के जमाने में किसी भी खबर पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रमुख मीडिया हाउस को टारगेट करते हुए कहा है कि जिस अखबार को वह बचपन से पढ़ते आये है,उसपर भी यकीन नहीं किया जा सकता है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लीडिंग मीडिया हाउस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘बचपन से जो अखबार पढ़ा है वो भी अब फेक न्यूज़ छापने लगे हैं।’

क्या है मामला ?

आपको बता दें कि हाल में ही एक प्रमुख मीडिया हाउस ने विराट और अनुष्का को लेकर एक गलत खबर छाप दी थी। दरअसल विराट और अनुष्का को रिसेंटली महाराष्ट्र के अलीबाग में देखा गया था तब से अलग-अलग मीडिया हाउस ने इसको लेकर काफी अफवाह भरी खबर फैलानी शुरू कर दी थी । कई मीडिया हाउस ने लिखा कि, ‘विराट अब अलीबाग में अपना नया घर खरीदने वाले हैं’ तो दूसरे मीडिया हाउस ने लिखा कि, ‘यह जोड़ा अलीबाग स्थित फर्महाउस में नया क्रिकेट पिच बनाने की तैयारी कर रहा है।’

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में खेली थी शानदार पारी

भारत के लीडिंग बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान बेहतरीन पारी खेली थी। आपको बता दें कि विराट ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना 29 वां टेस्ट शतक जड़ा था। इसी के साथ विराट कोहली एलिट खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए थें। विराट ने इस दौरान अपना 500 वां क्रिकेट मैच भी पूरा किया था। विराट ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को बहुत सारी कामयाबियां दिलाई है। आपको बता दें कि विराट ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए इंडियन टीम को टेस्ट में नम्बर एक की कुर्सी पर भी बिठाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026