---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक , क्रिकेट के दिग्गजों ने बांधें Glenn Maxwell की तारीफ के पुल

मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ का हर कोई फैन हो गया। क्रिकेट का हर दिग्गज मैक्सवेल की तारीफ कर रहा है। बेन स्टोक्स , वीरेंदर सेहवाग , शोएब अख्तर , गौतम गंभीर में से कोई भी अपने आप को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाया।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 8, 2023 12:13 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 4:42 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में इतिहास रचा गया। ये कमाल किसी और ने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने किया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ICC ODI World Cup 2023 का पहला दोहरा शतक लगाया। उनकी इस पारी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। मैक्सवेल की इस इतिहासिक पारी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज अपने आप को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सेहवाग तक सबने उनकी तारीफ की।

सचिन ने बताया बेस्ट नॉक

क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर अफगानिस्तान के खिलाफ Glenn Maxwell की नाबाद 201 रन की पारी को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा – मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स की पारी तक , ये मेरे जीवन की बेस्ट ODI पारी है।

सचिन के अलावा इस वर्ल्ड कप में दो शतक जड़ने वाले भारत के किंग कोहली भी अपने आप को मैक्सवेल की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैक्सवेल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ये सिर्फ तुम ही कर सकते हो , फ़्रीक़।

क्रिकेट के दिग्गजों ने की तारीफ़

मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ का हर कोई फैन हो गया। उन्होंने जिस अंदाज़ से अफगानिस्तान के मुँह से जीत छीनी वो कमाल था। चोट के बावजूद भी पिच पर टिके रहना और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचना ये वाकई में सिर्फ मैक्सवेल ही कर सकते हैं। क्रिकेट का हर दिग्गज मैक्सवेल की तारीफ कर रहा है। बेन स्टोक्स , वीरेंदर सेहवाग , शोएब अख्तर , गौतम गंभीर में से कोई भी अपने आप को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाया। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मैक्सवेल को बधाइयां दी और उनकी पारी प्रशंसा की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026