---Advertisement---

Virat Kohli-Sachin Tendulkar Vs WI: एक ही मैदान पर पूरा किया अपना 29 वां टेस्ट शतक, विराट के साथ ये कौन खिलाड़ी हैं

Virat Kohli-Sachin Tendulkar Vs WI: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है। विराट ने भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना 29 वां शतक जड़ दिया। अब जाकर विराट एक ऐसे खिलाड़ी के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 6:42 अपराह्न

VIRAT SACHIN
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli-Sachin Tendulkar Vs WI: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है। विराट ने भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना 29 वां शतक जड़ दिया। अब जाकर विराट एक ऐसे खिलाड़ी के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपना 29 वां टेस्ट शतक क्वींस पार्क ओवल में ही जड़ा था।

कौन हैं यह खिलाड़ी

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। आपको बता दें कि इस शतक को पूरा करने के साथ ही विराट ने ऑस्ट्रेलिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब जाकर इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो अलग-अलग फ्रेम में विराट और सचिन की वीडियो दिख रही है। आपको बता दें कि क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2002 में क्वींस पार्क ओवल में ही अपना 29 वां टेस्ट शतक जड़ा था। अब जब विराट ने अपना 29 वां टेस्ट शतक इसी मैदान पर जड़ा है तो फैंस को पुरानी यादें आने लगी है।

रिकॉर्डों के बादशाह विराट

विराट कोहली के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत सारे रिकॉर्ड हैं। आपको बता दें कि विराट दुनिया के ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने 10 बार 200 से ज्यादा का स्कोर किया है। इसके साथ ही वह तीन टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं। चार टेस्ट सीरीज में लगातार चार दोहरा शतक लगाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं। विराट दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 500 वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक लगाया है। आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट के दुसरे दिन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली पारी में कुल 438 रन बनाएं हैं वही वेस्ट इंडीज की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए लिए थें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026