---Advertisement---

Virat Kohli: इस क्रिकेटर के किलर लुक को देख आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने , क्रिकेट फील्ड पर कर चुके हैं कई कारनामे

Virat Kohli: विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने नए लुक में नजर आ रहें हैं। विराट ने इसकी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 28, 2023 6:27 अपराह्न

VIRAT KOHLI INSTA STORY
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली अपने शानदार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। विराट ने हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। अब जाकर विराट का एक नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनके बाल और दाढ़ी एक अलग स्टाइल में ही दिखाई दे रहे हैं।

विराट का नया लुक वायरल

आपको बता दें कि इन दिनों विराट का एक नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक नए लुक में नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस नए लुक में विराट काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार विराट अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। विराट ने अपने हालिया लुक की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। । विराट ने हाल में ही वेस्टइंडीज दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। विराट ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 121 रनों की पारी खेली थी।

एशिया कप की तैयारी में लगें विराट

आपको बता दें कि विराट कोहली इन दिनों एशिया कप की तैयारियों में लगे हुए हैं। विराट इन दिनों बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में जमकर अभ्यास कर रहें हैं। हाल में ही विराट ने अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर सोशल मीडिया पर साझा किया था। विराट ने सोशल मीडिया में साझा किये गए यो यो टेस्ट का स्कोर बताया था। आपको बता दें कि विराट को आगामी आने वाले एशिया कप में भारतीय टीम में जगह दी गयी है। विराट को हाल में ही खेले गए इंडिया वेस्टइंडीज वनडे के दौरान रेस्ट दिया गया था। आपको बता दें कि विराट और रोहित को रेस्ट देने की वजह युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देना था। एशिया कप मैचों का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक पाकिस्तान और श्रीलंका के अलग अलग स्थानों पर किया जायेगा।

भारतीय टीम श्रीलंका में खेलेगी मैच

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका कि धरती पर खेलेगी। एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में जहां 4 मैच खेले जायेंगे वहीं श्रीलंका 9 मैचों की मेजबानी करेगा। एशिया कप का आयोजन 2008 के बाद पहली बार पाकिस्तान में होगा वहीं श्रीलंका ने आखिरी बार एशिया कप की मेजबानी 2010 में की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026