जुबां पर राधे-राधे और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिये दिखे Virat Kohli, आरसीबी की दूसरी जीत के बाद प्रेमानंद जी महाराज से मिलने साथ पहुंची अनुष्का शर्मा

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए पहुंचे क्रिकेटर, इस दौरान अनुष्का शर्मा भी साथ नजर आई और दोनों हाथों में आस्था में डूबे हुए दिखे हैं।

Virat Kohli

Photo Credit- Google Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार इतिहास रचा है और ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं इस सबके बीच अब अनुष्का शर्मा के साथ स्टार प्लेयर विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं और सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां कपल का बदला हुआ अंदाज नजर आया। लाइमलाइट से दूर यह स्टार कपल आस्था की दुनिया में खोए हुए दिखे जहां विराट कोहली के हाथ में श्रीमद्भागवतगीता दिखा तो उनके मुंह से राधे राधे का जाप निकला। आइए देखते हैं आरसीबी की दूसरी जीत को किस तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं कपल।

Virat Kohli का अंदाज देख फैंस रह गए स्तब्ध

@mufaddal_vohra एक्स चैनल से इस वीडियो को जारी किया गया है जहां आप देख सकते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज आश्रम में पहुंचे हैं। जहां विराट लोगों को राधे-राधे में जवाब देते हैं। वहीं इस दौरान उनके हाथ में श्रीमद्भागवतगीता नजर आता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आते हैं जहां क्रिकेटर टी-शर्ट और ट्राउजर में दिख रहे हैं तो अनुष्का शर्मा सलवार कुर्ता में दिखाई दे रही है।

अनुष्का शर्मा दिखी इस अंदाज में विराट कोहली के साथ

वहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज से मिलने से पहले अनुष्का शर्मा अपने सिर पर पल्लू भी कर लेती है। उनके माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आया। इस दौरान उनकी सादगी देखने लायक है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। दोनों के गले में तुलसी माला दिखाई दे रही है।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा को लेकर क्या बोल रहे लोग

वहीं इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “आम लोगों को महाराज जी से मिलने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है लेकिन यह फेमस लोग फ्री एंट्री लेते हैं तो एक यूजर ने कहा राधे राधे जाप कर रहे हैं वह भी आईपीएल का बड़ा सपना पूरा होने के बाद यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वहीं बाकी यूजर्स भी टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।

 

 

Exit mobile version