Virat Kohli: बीती शाम गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले ने सबका ध्यान अपने और खीचा है। बता दें कि जीटी ने आरसीबी ने इस मैचा में हर दिया और प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इसी बीच किंग कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां अंपायर और उनके बीच तीखी बहस होती दिख रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए है। इसके अलावा वह इशारों-इशारों में बता रहे है कि कैच नहीं है। हालांकि अंपायर की तरफ से आरसीबी खिलाड़ी को आउट करार दिया गया। चलिए आपको बाताते है कि क्या है पूरा माजरा और क्या Virat Kohli पर कोई कार्रवाई होगी?
Virat Kohli और अंपायर के बीच हुई तीखी नोकझोंक
आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। 8वें ओवर में उन्होंने कमाल का छक्का लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर जैसी ही उन्होंने शॉर्ट खेला, गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर गई और वहां जेसन होल्डर ने बेहतरीन कैच लपक लिया। जिसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हो गया। कैच में ऐसा लग रहा था कि कैच के दौरान उनका हाथ जमीन पर लग गया।
THE CONTROVERSIAL CATCH – What are your thoughts on the decision? 👀 pic.twitter.com/rbrdEQtkRr
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2026
अंपायर द्वारा आउट देने के बाद Virat Kohli गुस्से से आगबबूला हो गए। जिसका वीडिया अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को Johns. नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आउट देने के बाद किंग कोहली अंपायर से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है, और साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
क्या किंग कोहली पर लगेगा जुर्माना?
क्रिकेट में अंपायर के फैसले पर सवाल उठाना या अनुचित व्यवहार करना आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। अगर मैच रेफरी इस घटना को गंभीर मानते हैं, तो कोहली पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उनके अनुशासन रिकॉर्ड में डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जा सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Virat Kohli के रिएक्शन पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि Virat Kohli के इस रिएक्शन पर यूजर्स भी मिली जिली प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि “दरअसल, यह एक साफ कैच लग रहा है।
Actually it looks like a clean catch. According to the rules, if the fielder has complete control of the ball, it’s out. Good decision I think.
— Samhita (@Samhitab4u) May 1, 2026
नियमों के अनुसार, यदि फील्डर का गेंद पर पूरा नियंत्रण हो, तो वह आउट होता है। मेरे विचार से यह सही फैसला है”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
Ball is touching the ground clearly Not out pic.twitter.com/BO7ldifazq
— Riki (@Riki_tweets) April 30, 2026
“गेंद स्पष्ट रूप से जमीन को छू रही है। आउट नहीं”। हालांकि अब देखना होगा कि क्या किंग कोहली पर कोई एक्शन होता है या नहीं।






