---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: RCB की हार के बाद स्टाइलिश लुक में दिखे विराट, बेकाबू फैंस ने की ये हरकत

Virat Kohli Viral Video: कूल लुक में सोशल मीडिया पर चर्चा में आए विराट कोहली, मस्ती वीडियो हो गया वायरल, अंदाज पर फिदा हुए फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 11:30 पूर्वाह्न

Virat Kohli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: रन मशीन विराट कोहली की दीवानगी फैंस के बीच जग जाहिर है उन्हें देख भीड़ बेकाबू हो जाती है और फैंस की लाइन लग जाती है। यह बात सच है कि बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास तो रच दिया लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए। हालांकि इस सब के बीच विराट कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके लिए क्रेज किस कदर हावी है। लोग उन्हें देखकर बेताब हो जाते है और फैंस की भीड़ जाम लगा देती है।

पैपराजी संग मस्ती करने लगे विराट

वीडियो में आप देख अपने स्वैग वाले अंदाज से विराट कोहली एयरपोर्ट से निकल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच के बाद उन्हें स्पॉट किया गया इस दौरान भारतीय क्रिकेटर को देख फैंस की भीड़ उनकी तरफ आने लगती है तो वह कहते हैं तुमलोग यही रहते हो और वह अपने कार के पास चले जाते हैं। जहां कुछ लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाते हैं और फैंस के बीच विराट के लिए दीवानगी साफ दिखाई दे रही है।

स्टाइलिश लुक में नजर आए विराट

इस दौरान विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट को व्हाइट पेंट के साथ कैरी करते हुए दिखाई दिए। वहीं स्नीकर्स से और कैप से अपने लुक को कंप्लीट किया। हमेशा की तरह गॉगल्स में उनका स्टाइल एवरग्रीन है और वह अपने स्टाइलिश लुक से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

नहीं मिली आरसीबी की जीत

गौरतलब है कि बीते दिन राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को हराने में कामयाब रही लेकिन विराट कोहली ने अपने नाम पर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में 8 शतक दर्ज कर रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। 113 रन बनाने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो विराट कोहली हाल ही में अपने बेटे अकाय का स्वागत कर चुके हैं और फिलहाल अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026