---Advertisement---

हार्दिक-नताशा, चहल-धनश्री के बाद अब पूर्व बल्लेबाज Virender Sehwag अपनी पत्नी आरती से लेंगे तलाक? जानें डिटेल

Virender Sehwag: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के तलाक की खबरें खूब चर्चाएं बटौर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 24, 2025 12:12 अपराह्न

Virender Sehwag
Follow Us
---Advertisement---

Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के निजी रिश्तों में भूचाल सा आ गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Virender Sehwag और उनकी पत्नी आरती अहलावत तलाक ले सकते है। कई रिपोर्टस तो यह भी दावा कर रही है कि दोनों बीते कई महीनों से अलग रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले हार्दिक-नताशा और चहल-धनश्री के बाद अब खबर सामने आ रही है की वीरेंद्र और आरती अलग हो सकते है।

Virender Sehwag अपनी पत्नी आरती से लेंगे तलाक?

बीते दिन से ही वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत का तलाक का मुद्दा काफी गरमाया है। रिपोर्टस के मुताबिक दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच तलाक की खबरें भी तेज हो गई है, हालांकि अभी दोनों की तरफ से किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसे क्या वजह है, जिससे क्रिकेट जगत में लगातार तलाक की खबरे चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ महीनें पहले Hardik-Natasa के तलाक की खबर सामने आई थी तो हाल ही में चहल और धनश्री ने तलाक की जानकारी दी थी।

क्या वीरेंद सहवाग और आरती का 21 साल पुराना रिश्ता हो जाएगा खत्म?

मालूम हो कि साल 2004 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज Virender Sehwag ने आरती अहलावत से शादी रचाई थी। दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 21 साल पुराना रिश्ता टूटने के कगार पर है, तो हम आपको बता दें कि दोनो ने एक दूसरे को अपने इंस्टग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, साथ ही दोनो ने अपने अकाउंट को प्राइवेट भी कर लिया है, जिसके बाद तलाक की चर्चा और तेज हो गई है। वहीं दोनों के दो बच्चें है, जिनका नाम आर्यवीर और वेदांत है।

कितनी है पूर्व बल्लेबाज की टोटल इनकम

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकट के तीनों फॉर्मेट में वीरेंद्र सहवाग ने अपना योगदान है। अगर उनके कुल आय की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भारत के सलामी बल्लेबाज Virender Sehwag की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा दिल्ली में उनका बहुत बड़ा स्कूल भी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026