---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वसीम अकरम ने एक बार फिर लगाई पाकिस्तान टीम को लताड़, कह दी ये बड़ी बात

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान को काफी मज़बूत टीम के तौर पर गिना जा रहा था। लेकिन अब आलम ये है की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए जूझती नज़र आ रही है। शुरुआत में ही भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 9, 2023 3:45 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान को काफी मज़बूत टीम के तौर पर गिना जा रहा था। लेकिन अब आलम ये है की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए जूझती नज़र आ रही है। शुरुआत में ही भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम को मानो नज़र लग गई। उसके बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम की खस्ता हालात को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक बार फिर टीम की जमकर क्लास लगाई।

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा,” ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हैं , लेकिन वह टीवी के सामने बैठे हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें पाकिस्तान टीम की तरफ से खेलने हैं। ये कैसे पॉसिबल है? वसीम अकरम का मानना है की अगर आपको देश के लिए क्रिकेट खेलना है तो खुद को प्रूफ करना होगा।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने इस बयान से पाकिस्तान टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ी, जो जिस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं पर तंज कसा हैं। उन्होंने मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे खिलड़ियों को बिना नाम लिए नेशनल टीवी पर लताड़ा है।

इससे पहले भी लगाई है क्लास

एक मुक़ाबले के बाद तो उन्होंने खिलड़ियों की फिटनेस पर ही सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा,” 280-290 बड़ा स्कोर होता है। पाकिस्तान की फील्डिंग बहुत खराब थी। खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल आप देखें। अब मैं किसी के अलग अलग नाम थोड़ी लूंगा. हमारी टीम का दो साल से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। लड़को का मुंह देखो लगता है रोज़ 8 किलो निहारी खाते हैं। कोई फिटनेस होती है, उसके लिए फिटनेस टेस्ट होता है। “

कप्तान बाबर को भी नहीं छोड़ा

ICC ODI World Cup 2023 भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मुक़ाबले के बाद विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपनी जर्सी साइन करके गिफ्ट की। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को ये रास नहीं आया। वसीम अकरम इस बात से नाराज़ नजर आए की बाबर ने बीच मैदान पर विराट ने जर्सी क्यों ली और कप्तान की क्लास लगा दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026