---Advertisement---

‘हम मनोरंजन के लिए खेले’, Pat Cummins ने जीत के बाद दिया अजीबो-गरीब बयान, बड़ा दिया कंगारूओं का सिर दर्द

Pat Cummins: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले के 5वें दिन जीत के लिए कंगारूओं को महज 72 रन बनाने थे। इस दौरान केवल 3 विकेट ही उनके हाथों में थे। लेकिन, पैट कमिंस और एलेक्स कैरी के बीच हुई शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिलानें में पूरी भूमिका अदा की। इसी को लेकर पैट ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 21, 2023 5:37 अपराह्न

Pat Cummins
Follow Us
---Advertisement---

Pat Cummins: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले के 5वें दिन जीत के लिए कंगारूओं को महज 72 रन बनाने थे। इस दौरान केवल 3 विकेट ही उनके हाथों में थे। लेकिन, पैट कमिंस और एलेक्स कैरी के बीच हुई शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिलानें में पूरी भूमिका अदा की। इसी को लेकर पैट कमिंस ने एक अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दी है। जिसने कंगारूओं के सीरीज जीतने पर संशेय लगा दियाहै।

पैट कमिंस ने कही बड़ी बातें

कंगारूओं ने सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस बढ़त के साथ ही कंगारू टीम के कप्तान सीरीज जीतने के लिए शंका में नजर आ रहे है। वह एक तरफ अपने खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे है तो दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम के गुणगान कर रहे है। उन्होंने कहा कि,

“काफी अच्छा लग रहा है, विकेट बहुत अधिक खतरनाक नहीं था। मुझे लगा कि यह हमारी समझ के भीतर है। दोनों टीमों ने अपनी शैली के बारे में बात की और यह श्रृंखला की सुंदरता है। हम दोनों अपनी ताकत से खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि कौन सा बेहतर है लेकिन यह अच्छे मनोरंजन के लिए है।”

ये भी पढे़ं: ED Raids: महाराष्ट्र में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आदित्य ठाकरे के करीबियों पर ईडी की रेड, संजय राउत के ठिकानों पर भी मारा छापा

ख्वाजा ने दिया उनका साथ

उस्मान ख्वाजा ने इस मुकाबले में 65 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी ने टीम को जीत दिलानें में भूमिका निभाई। इसी पर पैट कमिंस ने आगे कहा कि,

“खवाजा संयम, अपने तरीकों से खेला, किसी की पकड़ में नहीं आया। पिछले कुछ वर्षों में खवाजा बेहतरीन रहा है। मैं वास्तव में उसके लिए खुश हूं। उसके लिए विकेट का अच्छा अनुभव था। बाकी सभी ने अपनी छोटी भूमिका निभाने की कोशिश की।”

गौरतलब है कि पैट कमिंस ने इस मुकाबले में 44 रनों की पारी खेली थी। वहीं उन्होंने चौका जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़ें: flipkart पर लाखों का SAMSUNG Galaxy S22 Plus फोन कौड़ियों के भाव बिक रहा! 50 फीसदी ऑफर के साथ बहुत कुछ खास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026