---Advertisement---

CSK vs GT, IPL 2023: चेन्नई और गुजरात मुकाबले में बारिश का साया! मौसम विभाग ने जारी की अपडेट

CSK vs GT Live: आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो रही है। आईपीएल सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के पहले मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित नजर आ ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 12:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSK vs GT Live: आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो रही है। आईपीएल सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के पहले मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में हो रही बेमौसम बारिश ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। अहमदाबाद में गुरुवार को जमकर बारिश हुई है, जिसके कारण दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाई। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम।

मैच पर नहीं रहेगा बारिश का साया

अहमदाबाद में गुरुवार को जमकर बारिश हुई थी। बारिश ने क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया, लेकिन आज यानी शुक्रवार को बारिश होने के कम आसार हैं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद क्रिकेट फैंस आराम से आईपीएल 2023 के पहले मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान खेलेगी बांग्लादेश में वर्ल्ड कप के मैच! ICC ने दिया शानदार जवाब

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद का मौसम आज साफ रहेगा, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अहमदाबाद में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने आज शाम से रात तक 13 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। वहीं मैदान पर 50 से 55 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी रह सकती है।

ओपनिंग सरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

बता दें कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सरेमनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सरेमनी में बॉलीवुड का तड़का लगेगा। ओपनिंग सरेमनी की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी और ओपनिंग सरेमनी कार्यक्रम 45 मिनट तक चलेगा। आईपीएल की ओपनिंग सरेमनी में बॉलीवुड स्टार का तड़का लगेगा।

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंधाना परफॉर्म करेंगी तो वहीं बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज से फैंस को खुश करेंगे। ओपनिंग सरेमनी के बाद शाम 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026