---Advertisement---

Women’s T20 World Cup में वेस्टइंडीज की टीम ने मचाया धमाल, पाकिस्तानी महिला टीम के छुड़ा दिए छक्के

Women’s T20 World Cup: साउथ अफ्रीका में इन दिनों विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। रविवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जमकर भिड़ंत हुई। रविवार को हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के 16वां मुकाबला में पाकिस्तान को 3रनों से हार का सामान करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम ने ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 20, 2023 11:07 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 20, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Women’s T20 World Cup: साउथ अफ्रीका में इन दिनों विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। रविवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जमकर भिड़ंत हुई। रविवार को हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के 16वां मुकाबला में पाकिस्तान को 3रनों से हार का सामान करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य दिया था,जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बना सकी। फिलहाल अभी दोनों ही टीमें सेमीफाइनल के लिए संघर्ष कर रही हैं।

दबाव में दिखीं वेस्टइंडीज की टीम

रविवार को पोर्ल के बोलैंड मैदान में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम दबाव में दिखाई पड़ी। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन टीम ने कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम का पहला विकेट 33 रन पर ही गिर गया। वेस्टइंडीज की तरफ से पारी का शुरुआत करने आई राशदा विलियम्स 20 रन बनाकर ही आउट हो गई। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज कोई बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी निदा डार ने किया। निदा डार ने वेस्टइंडीज की टीम के दो खिलाड़ियों को आउट किया।

Also Read: IND vs AUS: Virat Kohli को इस भारतीय अंपायर ने दिया धोखा, दिल्ली के मैदान पर दिखा रन मशीन का गुस्सा, देखें Video

जीत के लिए रखा 117 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तानी महिला गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की टीम को बांध के रखा। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम केवल 117 रन बना सकी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने आई पाकिस्तानी टीम की शुरुआत धीमी रही। पाकिस्तानी टीम का भी पहला विकेट बहुत जल्दी मात्र 15 रन के स्कोर पर गिर गया। पाकिस्तानी टीम की तरफ से शुरुआत करने आई मुनिबा अली ने केवल 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

T20 World Cup 2026

फ़रवरी 13, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 13, 2026

Ind vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 13, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026