---Advertisement---

क्या पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी Mohammad Amir बन पाएंगे IPL का हिस्सा, जानिए इस दावे में कितना है दम

Mohammad Amir: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारतीय क्रिकेट का वो लीग है जिसने वैश्विक क्रिकेट के मंच पर खूब लोकप्रियता हासिल की है। इसकी खास वजह है इस दौरान खिलाड़ियों को दिया जाने वाला पुरस्कार व इसकी अन्य भव्यता

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 23, 2023 2:35 अपराह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारतीय क्रिकेट का वो लीग है जिसने वैश्विक क्रिकेट के मंच पर खूब लोकप्रियता हासिल की है। इसकी खास वजह है इस दौरान खिलाड़ियों को दिया जाने वाला पुरस्कार व इसकी अन्य भव्यता। देश-विदेश के विभिन्न खिलाड़ियों की इच्छा होती है कि वो भी इस लीग का हिस्सा बनें। बता दें कि इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों में विदेशी खिलाड़ी भी हैंं जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रिका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड आदि देशों से अपना ताल्लुकात रखते हैं। पर अब खबर है कि पाकिस्तान का एक खिलाड़ी भी इस खेल का हिस्सा बन सकता है।

क्या है पूरा मामला

खबरों की माने तो पाकिस्तान की ओर से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले मोहम्मद आमीर भी आने वाले आईपीएल के सत्रों में इस खेल का हिस्सा बन सकते हैं। हालाकि इसको लेकर अभी कयास ही लगाए जा रहे हैं। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार मोहम्मद आमीर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है जिसके बाद से उनके अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन शिफ्ट होने की खबर भी सामने आई है। आमिर की पत्नी ब्रिटेन की नागरिक हैं ऐसे में ब्रिटेन के पासपोर्ट मिलते ही आमिर भी वहां के नागरिक हो जाएंगे। इसलिए वह ब्रिटेन में काउंटी या अन्य लीग खेलों में लोकल खिलाड़ी के तौर पर खेल सकेंगे। इससे कयास लगाए जा रहें हैं कि वो दुनिया के अनेक क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के साथ ही भारत में होने वाले मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल में भी हिस्सा ले सकेंगे।

पहले भी खेल चुके पाकिस्तानी खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल के पहले संस्करण में भी पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन बाद में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बढ़ते खटास के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री इस चर्चित क्रिकेट लीग से बंद कर दी गई थी। आईपीएल के उस सत्र में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर,कामरान अकमल जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ीयों को खेलने का मौका मिला था।

आईपीएल में होती है पैसों की बारिश

बता दें कि BCCI द्वारा आयोजित इस खेल में पैसों की बारिश होती है। सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट, सबसे लंबा छक्का, शानदार कैच और कई मौकों पर इस खेल में मिलता है लाखों रुपये का पुरस्कार। इसके अलावा इस खेल से भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों का भी खूब मनोरंजन होता है। यही सारी वजहें है कि देश-विदेश के खिलाड़ी इस खेल का हिस्सा बनना चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026