---Advertisement---

क्या सच में लॉर्ड्स में करियर का आखिरी मैच खेलेंगे Rohit Sharma? रिटायरमेंट की खबरों से टूटा फैंस का दिल

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्ले बाज रोहित शर्मा वनडे सीरीज से भी सन्यास ले सकते हैं। 19 मई 2026 को इंग्लैंड की धरती पर उनका आखिरी मैच हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 11:38 पूर्वाह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर कहे जाने वाले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों में फैंस का दिल तोड़ दिया है।खबर है,  बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और  कोच गौतम गंभीर ने फैसला किया है कि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इंडिया के पूर्व कंप्तान नहीं खेलेंगे। खबरें को यहां तक आ रही हैं कि, रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के बाद वनडे फॉर्मेंट से संन्यास ले लेंगे। रविवार को उनके करियर का ये आखिरी वन डे हो सकता है। अफवाहें तो यहां तक आ रही हैं कि, बेटे के आखिरी मैच को देखने के लिए उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं।

Rohit Sharma क्या सच में ले रहे सन्यास?

रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, चयन कमेटी युवाओं को मौका देने के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि रोहित शर्मा 40 साल के हो गए हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र परफॉर्मेंस पर बाधा बन सकती है।इसका एक कारण उनकी खराब परफॉर्मेस को भी माना जा रहा है।इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ 11 और 26 रन ही बनाए हैं। दावों की मानें तो रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल ले सकते हैं।

अगर काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, वन डे सीरीज से सन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा के पास कौन से विकल्प बचेंगे। अगर रोहित शर्मा 19 जुलाई 2026 को सन्यास लेते हैं तो वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट टेस्ट, वनडे, टी20 से अलग हो जाएंगे। ऐसे में उनके पास विकल्प के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग बचेगा।आपको बता दें, रोहित ने 29 जून 2024 को  टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद संन्यास ले चुके हैं। इसके साथ ही 7 मई 2025 को  पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। अब उनके वर्ल्ड कप  से भी सन्यास लेने की खबरों नें फैंस को टेंशन में डाल दिया है।

रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां

रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों पर नजर डालें तो उनकी कप्तानी में भारत ने  2024 आईसीसी टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं। इसके साथ ही वो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। वनडे में 264 रन बनाने वाले वो इकलौते प्लेयर हैं। रोहित शर्मा ने 2019 के आईसीसी वनडे विश्व कप में उन्होंने रिकॉर्ड 5 शतक जड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। उनके इसी योगदान को देखते हुए इसी साल पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026