---Advertisement---

Womens World Cup: हार से निराश पाक टीम को मिला भारतीय महिला टीम का साथ, देखें ड्रेसिंग रूम का दिल जीतने वाला Video

Womens World Cup: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस वर्ल्ड कप (Womens World Cup) में 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के बीच मुकाबला खेला गया और इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार 7 विकेट से जीत हासिल की और अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में जीत ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 13, 2023 1:56 अपराह्न

Womens World Cup
Follow Us
---Advertisement---

Womens World Cup: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस वर्ल्ड कप (Womens World Cup) में 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के बीच मुकाबला खेला गया और इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार 7 विकेट से जीत हासिल की और अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में जीत के साथ शुरुआत की है। इस मुकाबले में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला और अंत में टीम इंडिया ने बाजी मारी। मैच में मिली हार के बाद निराश पाकिस्तान टीम की सभी खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम के साथ मुलाकात की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ICC ने किया वीडियो शेयर

विमेंस वर्ल्ड कप में पाक टीम के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने काफी शानदार तरीके से जश्न मनाया। वहीं, हार से निराश पाक टीम को भारतीय टीम का साथ मिला। ICC ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने एक दूसरे एक साथ मस्ती की और फोटो शूट कराया। इस वीडियो के कैप्शन में ICC ने लिखा कि, ‘पिच पर प्रतियोगी, मैदान के बाहर दोस्त।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक साथ समय बिताया और मैदान पर जी कुछ हुआ उसे भूल कुछ अच्छा समय बिताया।

Also Read: IND vs AUS: नागपुर में हार से परेशान कंगारू टीम करेगी दूसरे मैच में तीन बदलाव!, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाई। पाक टीम की तरफ से कप्तान बिस्माह मारूफ ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 55 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जेमिमाह रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत (53) और ऋचा घोष की ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी ने भारतीय टीम को मैच में जीत दिलाने में मदद की।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026