---Advertisement---

World Weightlifting Championship 2023: मीराबाई चानू ने लिया बिग डिसीजन , इस इवेंट से बाहर हो एशियाई गेम्स में लेंगी भाग

World Weightlifting Championship 2023: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने आगामी वर्ल्ड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है। मीराबाई का यह फैसला एशियाई गेम्स को देखते हुए आया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 29, 2023 6:39 अपराह्न

Mirabai Chanu..
Follow Us
---Advertisement---

World Weightlifting Championship 2023: भारत की स्टार वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने सभी को चौंकाते हुए वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप से बाहर होने का फैसला किया है। आपको बता दें कि 2017 की वर्ल्ड चैम्पियन मीराबाई चानू ने ये बड़ा फैसला एशियाई गेम्स को देखते हुए लिया है । आपको बता दें कि इस साल एशियाई गेम्स का आयोजन सितम्बर महीने में किया जाएगा। एशियाई गेम्स 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर के बीच खेला जायेगा।

एशियाई गेम्स में करेंगी पार्टिसिपेट

आपको बता दें कि भारत की शानदार वेट लिफ्टर और 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने आने वाले विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है। आपको बता दें कि मीराबाई चानू वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिर्फ भाग लेने रियाद रवाना होंगी । वह वहां सिर्फ सभी जरुरी औपचारिकताओं को पूरा करेंगी। आपको बता दें कि वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 4 सितम्बर से 17 सितम्बर तक सऊदी अरब की राजषानी रियाद में किया जाएगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड चैम्पियनशिप पेरिस ओलिंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जरुरी इवेंट है।

एशियाई गेम्स का आयोजन हांगझाऊ में होगा

आपको बता दें कि इस बार एशियाई गेम्स का आयोजन चीन के हांगझाऊ शहर में होने जा रहा है । 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट में एशिया के करीब 48 देश भाग लेते नजर आयेंगे। आपको बता दें कि मीराबाई चानू के टायटल कैबिनेट में सिर्फ एशियाई गेम्स का खिताब शामिल नहीं है जिसे वह जीतकर अपने सपने को पूरा करना चाहेंगी। एशियाई गेम्स में चीन ,कोरिया और थाईलैंड जैसे देशों के विश्व प्रसिद्द खिलाड़ी भाग लेने आएंगे। आपको बता दें कि मीराबाई चानू ने साल 2017 में अमेरिका के अनाहेम में खेले गए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026