---Advertisement---

WPL 2023: ऑक्शन से पहले Mallika Sagar की हर तरफ हो रही चर्चा, खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात, एक क्लिक में जानें कुछ खास

Mallika Sagar WPL Auctioner: आज सभी महिला खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही वीमेन प्रीमियर लीग (WPL 2023) के लिए आज मुंबई में खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन से पहले एक महिला का नाम बहुत चर्चा में है और उनका नाम है मल्लिका ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 13, 2023 2:45 अपराह्न

WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

Mallika Sagar WPL Auctioner: आज सभी महिला खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही वीमेन प्रीमियर लीग (WPL 2023) के लिए आज मुंबई में खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन से पहले एक महिला का नाम बहुत चर्चा में है और उनका नाम है मल्लिका सागर (Mallika Sagar) जो कि आज ऑक्शन में ऑक्शनर (Mallika Sagar WPL Auctioner) का काम करेंगी। लेकिन वीमेन प्रीमियर लीग से पहले आज हम आप को मल्लिका सागर के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती और ग्लैमरस की खूब चर्चा हो रही है।

कौन है मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर मुंबई की एक कला कलेक्टर हैं और आधुनिक और समकालीन भारतीय कला की सलाहकार भी हैं। वह आर्ट इंडिया कंसल्टेंट फर्म की पार्टनर भी हैं। उन्हें मुंबई में पुंडोल्स (एक आर्ट गैलरी) के साथ नीलामी आयोजित कराने का अनुभव है। जब खेल से जुड़े ऑक्शन की बात करे तो मल्लिका ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के खिलाड़ियों की नीलामी कराई थी। हालाँकि, क्रिकेट की नीलामी में उनका डेब्यू है। मल्लिका भारतीय टी20 लीग में नीलामी कराने वाली पहली भारतीय भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में, रिचर्ड मैडली और ह्यूग एडमीड्स आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान जाने-पहचाने चेहरे रहे हैं। इस बीच उन्होंने नीलामी से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं यह पूछे जाने पर बहुत सम्मानित महसूस करती हूं और इसे करने में बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। उम्मीद है, यह एक बहुत अच्छे रिश्ते की शुरुआत होगी।

Also Read: Womens World Cup: हार से निराश पाक टीम को मिला भारतीय महिला टीम का साथ, देखें ड्रेसिंग रूम का दिल जीतने वाला Video

WPL ऑक्शन के कुछ नियम

विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कुछ नियम है जिनके बारे में हम आप को बता देते हैं। सबसे पहले इस ऑक्शन में टीमें 18 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं और सबसे कम 15 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। वहीं, टीम ऑक्शन में 6 विदेशी खिलाड़ी से ज्यादा नहीं खरीद सकती है। एक टीम के पास पर्स में 12 करोड़ रुपए रहेंगे। आप को यह बता दें कि फाइनल ऑक्शन लिस्ट में 448 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें 270 भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026