---Advertisement---

WPL 2024 Final: बड़ी खबर! महिला प्रीमियम लीग को देखते हुए डीएमरसी ने दिल्ली मेट्रों के समय में किया बदलाव, इस समय तक चलेगी मेट्रो

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो के समय में बदलाव किया है। बता दें कि आज महिला प्रीमियम लीग का फाइनल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि WPL 2024 Final सीजन 2 का दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 17, 2024 5:07 अपराह्न

WPL 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो के समय में बदलाव किया है। बता दें कि आज महिला प्रीमियम लीग का फाइनल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि WPL 2024 Final सीजन 2 का दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में से अभी तक किसी ने डब्ल्यूपीएल का खिताब नही जीता है, जो भी टीम आज यह खिताब जीतती है वह आज इतिहास रच देगी।

डीएमआरसी ने में समय में किया बदलाव

डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि “अरुण जेटली स्टेडियम में आज रात महिला प्रीमियर लीग फाइनल के समापन के बाद दर्शकों की सुचारू आवाजाही की सुविधा के लिए, निकटवर्ती दिल्ली गेट स्टेशन (वायलेट लाइन पर) से मेट्रो सेवा आधी रात के बाद 00:15 बजे तक उपलब्ध रहेगी”।

डीएमआरसी ने आगे लिखा कि डब्ल्यूपीएल फाइनल के बाद घर लौटने वाले प्रशंसकों की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स और डीएमआरसी एक साथ आए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डब्ल्यूपीएल फाइनल के बाद घर जाने वाले प्रशंसक देर रात 12.15 बजे तक मेट्रो ले सकें। दिल्ली कैपिटल इसके लिए डीएमआरसी का आभार व्यक्त करना चाहता है। उसी और समर्थन को सुविधाजनक बनाने में मदद करना”।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, मारिजाने कैप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, राधा यादव, अंरूधति रेड्डी, टिटास साधु

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना ( कप्तान) ऋचा घोष, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनक्स, एलिसा पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेनुका सिंह ठाकुर और एस मेघना

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026