---Advertisement---

WPL Auction 2024: भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज वृंदा दिनेश को मिली 1.3 करोड़ की मोटी रकम, जानें नीलामी में और कौन हुआ मालामाल

WPL Auction 2024: डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के लिए नीलामी शुरू हो गई है। मुंबई में 165 खिलड़ियों की बोली लगाई जा रही है। जानें किसे कितनी रकम में खरीदा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2023 5:04 अपराह्न

WPL Auction 2024
Follow Us
---Advertisement---

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए नीलामी (WPL Auction 2024) शुरू हो चुकी है। 9 दिसंबर को ये मुंबई में आयोजित हो रही है। इस नीलामी में 165 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। हालांकि, इनमें से सिर्फ 30 खिलाडियों को ही खेलने का मौका मिल पाएगा। दरअसल टीमों ने नीलामी से पहले इतनी ही खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

WPL Auction 2024 हुआ शुरू

आपको बता दें कि इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी शामिल हुई हैं। वहीं, 165 खिलाड़ियों में से 101 खिलाड़ी भारत के और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

फीबी लिचफील्ड पर लगी पहली बोली

इस ऑक्शन में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड आया। इस दौरान गुजरात और यूपी वारियर्स की टीमों ने बोली लगाई। इनकी बेस कीमत 30 लाख रुपये है, गुजरात ने 1 करोड़ रुपये की कीमत में इन्हें खरीद लिया है। वहीं, इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनिएल व्याट का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिसे यूपी वारियर्स ने खरीदा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई सबसे बड़ी नीलामी

उधर, बोली के दूसरे सेट में जॉर्जिया वेयरहैम को 40 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। इस नीलामी में सबसे अधिक रकम लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड रही। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था इन्हें 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

वृंदा दिनेश पर 1.3 करोड़ रुपये खर्च

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, जिन्हें 1.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियन्स ने खरीद लिया है। एकता बिष्ट को आरसीबी ने 60 रुपये की कीमत पर खरीदा है। भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज वृंदा दिनेश को 1.3 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स ने खरीद लिया है।

ये खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड

हालांकि श्रीलंका की स्पिनर इनोका राणावीरा और भारत की गौहर सुल्ताना को किसी ने नहीं खरीदा। कैप्ड विकेटकीपरों की सूची में पांच खिलाड़ी बेस हीथ, सुषमा वर्मा, एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026