---Advertisement---

WTC Final 2023 पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत भरी खबर, जल्द होगी Rishabh Pant की वापसी

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी है। पंत को इस साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना था। लेकिन, इसके लिए अभी वह पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो सके है। ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 5, 2023 12:22 अपराह्न

WTC Final 2023 पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत भरी खबर
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी है। पंत को इस साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना था। लेकिन, इसके लिए अभी वह पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो सके है। वह इस महामुकाबले में टीम इंडिया के साथ नहीं है। हालांकि, उनसे जुड़ी हुई एक जानकारी हमारे सामने आई है। जिसे जानकर फैंस को राहत महसूस होने वाली है। क्या है मामला आईए जानते है।

फैंस को मिली राहत भरी खबर

ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। डब्लूटीसी से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा को उनकी बेहद कमी खल रही है। उनके नहीं होने से टीम को बड़ा झटका लग चुका है। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में पंत अपने ट्रेनर के साथ जमकर मेहनत करते हुए नजर आ रहे है। वह धीरे-धीरे अपनी चोट से ऊबर रहे है और विश्व कप में खेलने का पूरा मन बना बैठे है।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

विश्व कप में होगी वापसी

ऋषभ पंत अपनी चोट से काफी तेजी से रिकवर हो रहे है। उनकी तेजी को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते है। हालांकि, इससे पहले एशिया कप और विश्व कप पंत के दिमाग में जरूर चल रहा होगा। पंत विश्व कप से पहले अपने आप को एकदम फिट करना चाहते है। जिस वजह से खुद को ज्यादा से ज्यादा फिट रखने की कोशिश कर रहे है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026