---Advertisement---

WTC Final 2023: शेन वॉर्न के चहेते खिलाड़ी ने भारत को हराने की ली स्पेशल ट्रेनिंग, कोहली-पुजारा को रहना होगा सावधान

WTC Final 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले को खेलने के लिए दोनों ही टीमे लंदन पहुंच कर जमकर पसीना बहा रही है। वहीं हाल ही में टीम इंडिया का प्रैक्टिस करते ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 1, 2023 11:05 पूर्वाह्न

बैटर के रूप में किया था करियर शुरू
Follow Us
---Advertisement---

WTC Final 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले को खेलने के लिए दोनों ही टीमे लंदन पहुंच कर जमकर पसीना बहा रही है। वहीं हाल ही में टीम इंडिया का प्रैक्टिस करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड एक-दूसरे को सलाह देते हुए नजर आ रहे है। वहीं रोहित शर्मा भी नेट्स में शोट्स खेलते हुए दिखाई दिए थे।

भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला दूसरी बार खेलने जा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन, इस बार भी कंगारूं टीम का एक गेंदबाज टीम इंडिया को मात देनी की पूरी तैयारी कर रहा है। इस घातक गेंदबाज से टीम इंडिया को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते है इस आर्टिकल के जरिए।

इस गेंदबाज से रहना होगा सतर्क

ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों भारत को हराने के लिए मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है। ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाज भारत के बल्लेबाजो को ढे़र करने की पूरी तैयारिया कर रहे है। हालांकि, इस टीम में एक ऐसा गेंदबाज भी है, जो कभी 16 साल की उम्र तक एक बैटर के रूप में खेला करता था। टॉड के पिता मेलबर्न के क्रिकेट क्लब सेंट किल्डा के लिए बतौर बल्लेबाज खेलते थे। वहीं महान लेग स्पिनर और पूर्व कप्तान शेन वॉर्न भी इस टीम की तरफ से खेला करते थे।

लेकिन,इसके बाद इस खिलाड़ी ने गजब का परिवर्तन करते हुए महज 23 साल की उम्र में भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जमकर परेशान किया था। जी हां, हम किसी और की बात नहीं कर रहें वो कंगारू टीम के युवा स्पिनर गेंदबाज टोड मर्फी है। वह अपनी गेंदबाजी से किसी भी देश के बल्लेबाजो के परखच्चे उड़ा कर रख सकते है। वहीं यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Also Read: Double Chin Reduce: अगर आप भी हैं अपने डबल चिन से परेशान , तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा रिजल्ट

बॉर्डर गावस्कर में शानदार प्रदर्शन

टॉड मर्फी ने इस साल भारत में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी की थी। उनकी गेंदबाजी के बूते ही कंगारू टीम तीसरा टेस्ट जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि, इस गेंदबाज ने भारत के धुरंधर खिलाड़ियों को अपनी टर्निंग गेंदबाजी से दिक्कतो को सामना कराया था। उन्होंने इस सीरीज के दौरान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भी आउट किया था। वहीं इन दोनों बल्लेबाज को इस स्पिनर गेंदबाज से सावधान रहने की जरूरत है।

Also Read: Nirjala Ekadashi 2023 की रात करें ये आसान उपाय, पलक झपकते ही हो जाएंगे मालामाल!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026