---Advertisement---

Zurich Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई , इतने मीटर का थ्रो कर बुक किया युगेने का टिकट

Zurich Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा ने ज़्यूरिख डायमंड लीग में मीटर का थ्रो कर डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। डायमंड लीग फाइनल युगेने में 16 -17 सितम्बर तक खेला जाएगा।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 11:15 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 1, 2023 12:49 अपराह्न

neeraj zurich....1
Follow Us
---Advertisement---

Zurich Diamond League 2023: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ज़्यूरिख डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल कर युगेने में खेली जाने वाली डायमंड लीग फाइनल का टिकट बुक कर लिया। आपको बता दें कि नीरज ने 85.71 मीटर का थ्रो कर अमेरिका के युगेने में खेली जाने वाली डायमंड लीग फाइनल के लिए जगह सुनिश्चित कर ली। नीरज ने ज़्यूरिख डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज की 85.71 मीटर करते थ्रो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नीरज ने पक्का किया युगेने का टिकट

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाले स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 16 -17 सितम्बर तक अमेरिका के युगेने में खेली जाने वाली डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। आपको बता दें कि जूरिख में खेले गए डायमंड लीग में नीरज ने 85.71 मीटर का थ्रो कर डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। आपको बता दें कि नीरज ने हाल में ही हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके साथ ही नीरज विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में सोने का तमगा जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थें। ज़्यूरिख डायमंड लीग में नीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया है। चेक रिपब्लिक के याकुव वाडवेज्च ने प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया।

वायरल वीडियो मचा रहा धमाल

आपको बता दें कि इन दिनों नीरज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें नीरज चोपड़ा को थ्रो करते देखा जा सकता है। नीरज के इसी थ्रो ने उन्हें डायमंड लीग फाइनल का टिकट दिला दिया। इस वीडियो में नीरज 85.71 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंकते नजर आ रहे हैं। अब जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है लोग अपने अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। नीरज ने अपने अब तक के करियर में सभी छोटे बड़े खिताब जीते हैं। नीरज के नाम एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण ,एशियाई गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल तो वहीं ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी सोने का तमगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026