लॉकडाउन पर बनी फिल्म Bheed को लेकर बरपा हंगामा, जानें क्यों हटाया गया यूट्यूब से Trailer ?

Bheed Trailer: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘भीड़’ को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा जारी है। इस फिल्म को लेकर यूजर्स भड़के हैं। उनका कहना है की लॉकडाउन पर आधारित इस फिल्म को कुछ लोग दर्शकों को नहीं दिखाना चाहते हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर को आधिकारिक चैनल से हटा दिया गया है।

Bheed Trailer: लॉकडाउन में मजदूरों, कामगारों और गरीब के संघर्षों की झलक दिखा रही है राजकुमार राव की नई फिल्म, ट्रेलर देख छलक उठेगा दर्द

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर एक साथ “भीड़” फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर 2020 में हुई करोना महामारी के दर्दनाक मंजर को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।