Haryana Board 10th Supplementary Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम होने वाला है जारी, देखें कब और कहां कर सकेंगे चेक
Haryana Board 10th Supplementary Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्र को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले छात्रों को अगले वर्ष होने वाली कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में दोबारा शामिल होना होगा। ध्यान रहे कि एचबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे।