Bilawal Bhutto India Visit: 12 साल बाद पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पहुंचे भारत, बताया क्योंं अहम है ये दौरा
पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आज गुरुवार 4 मई 2023 को दोपहर गोवा पहुंच गए। जहां शंघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की एक बैठक में वह हिस्सा लेंगें। जिसमें एससीओ देशों के सभी विदेशमंत्री शामिल होंगे। पिछले 9 सालों में यह पहला मौका है जब कोई पाक मंत्री भारत की यात्रा पर आया है। जबकि पिछले 12 सालों में भारत आने वाले पहले विदेश मंत्री हैं।