---Advertisement---

Realme 11 Series में मिल सकती है 12GB रैम, 100W का फास्ट चार्जर बैटरी के झंझट को कर देगा खत्म!

Realme 11 Series: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपने नई सीरीज 11 पर तेजी से काम कर रही है। इस सीरीज में काफी दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Realme 11 Series
Follow Us
---Advertisement---

Realme 11 Series: चीन की मशहूर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी अक्सर अपने मोबाइल में धमाकेदार फीचर्स देती है। कंपनी ने अभी तक जितने भी स्मार्टफोन पेश किए हैं, उनमें कुछ न कुछ खास हमेशा रहता है। आपको बता दें कि रियलमी ने बीते साल दिसंबर में रियलमी 10 सीरीज को लॉन्च किया था। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि रियलमी अपनी 11 सीरीज को तैयार कर रही है।  इसके कुछ खास फीचर्स और इसकी रिलीज डेट भी सामने आई है। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

Realme 11 Series की जानकारी हुई लीक

दरअसल, लीक हुई जानकारी के मुताबिक, रियलमी ने भारत के ब्यूरों ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर अपने नए स्मार्टफोन को लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के बाद अब स्मार्टफोन का बाजार अफवाहों से गरमा चुका है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में काफी हटके फीचर्स दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Fast Track ने Bluetooth कॉलिंग के साथ लॉन्च की नायाब स्मार्टवॉच, फीचर्स और लुक खरीदने को कर देंगे मजबूर

मॉडलRealme 11 Series
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 900 MT6877
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा200MP
फ्रंट कैमरा16 MP
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्राइड 13
कनेक्टिविटीवाई-फोन, ब्लूटूथ और एनएफसी

Realme 11 Series के संभावित फीचर्स

इस सीरीज के लिस्ट होने के बाद कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इनमें कहा जा रहा है कि रियलमी की 11 सीरीज में दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही ये सीरीज 5000mah की बैटरी लाइफ के साथ आएगी। इसके साथ ही 67W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इससे ये फोन काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। ये सीरीज एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फोन, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Realme 11 Series की अनुमानित लॉन्चिंग

इस सीरीज के अन्य फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 12GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसके कैमरे की बात करें तो इसका मेन कैमरा 200MP का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन को 2023 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026