---Advertisement---

64MP का रियर और 32MP का सेल्फी कैमरा DSLR की कर देंगे छुट्टी! OPPO Reno 10 Pro+5G में मिलेगी 6.74 inch की बड़ी स्क्रीन

OPPO Reno 10 Pro+ 5G: मोबाइल मार्केट में अपने कैमरे मॉड्यूल से सबको अपनी ओर खींचने वाली दिग्गज कंपनी ओप्पो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जल्द ही नई सीरीज लॉन्च करने वाली है। Oppo Reno 10 Series मार्केट में आने से पहले ही काफी धमाल मचा रही है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 22, 2023 4:01 अपराह्न

OPPO Reno 10 Pro+ 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 10 Pro+ 5G: मोबाइल मार्केट में अपने कैमरे मॉड्यूल से सबको अपनी ओर खींचने वाली दिग्गज कंपनी ओप्पो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जल्द ही नई सीरीज लॉन्च करने वाली है। Oppo Reno 10 Series मार्केट में आने से पहले ही काफी धमाल मचा रही है। ओप्पो की इस सीरीज के नए और शानदार फीचर्स लोगों के बीच छाए हुए हैं। फटाफट जानिए इस सीरीज में क्या कुछ खास होगा। आपको बता दें कि Oppo Reno 10 Series में तीन वेरिएंट आने वाले हैं। इसमें OPPO Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G शामिल है।

OPPO Reno 10 5G के संभावित फीचर्स

दावा किया जा रहा है कि OPPO Reno 10 5G फोन में 6.74 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। फोन का डिजाइन कर्व्ड शेप में होगा। साथ ही 120HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 4600 mah की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट दी जाएगी। इसके रियर पैनल में 64MP का मेन कैमरा और 8MP का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale 2023: Realme 43 inch Smart TV पर 23900 की भारी बचत, लिमिटेड ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा

OPPO Reno 10 Pro 5G के अनुमानित फीचर्स

ओप्पो के OPPO Reno 10 Pro 5G डिवाइस में 6.73 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में Diamantcity 8200 चिपसेट दी जा सकती है। ये फोन एंड्रॉइड 13 को स्पोर्ट करेगा। इसमें 4600 की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

OPPO Reno 10 Pro+ 5G की संभावित जानकारी

खबरों की मानें तो OPPO Reno 10 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी जाएगी। इस मॉडल में 4700 की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। ये डिवाइस भी एंड्रॉइड 13 को स्पोर्ट करेगा। कहा जा रहा है कि इसमें 64MP का मेन कैमरा, टेलीफोटो लैंस दिया जाएगा। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

फीचर्सOPPO Reno 10 Pro+ 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
स्क्रीन6.74 इंच
बैटरी4700MAH
रियर कैमरा64MP+टेलीफोटो सेंसर
फ्रंट कैमरा32MP

Oppo Reno 10 Series के स्पेक्स

आपको बता दें कि इस सीरीज में 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन की सीरीज को 24 मई को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत 58990 रुपय हो सकती है। हालांकि, अभी  तक कंपनी की तरफ से कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, इस सीरीज को भारत में जून या फिर जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है, मगर अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Kabira Mobility KM5000 में मिलेगी चीते की स्पीड और 344KM की रेंज, जानें कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026