---Advertisement---

Acer Nitro 5: AMD Ryzen 7000 Series चिपसेट वाला पहला गेमिंग लैपटॉप हुआ लॉन्च, खासियत जान तुरंत खरीद लेंगे आप

अगर आप बढ़िया और लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि Acer ने Nitro 5 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 21, 2023 1:06 अपराह्न

Acer Nitro 5
Follow Us
---Advertisement---

Acer Nitro 5: AMD Ryzen 7000 Series चिपसेट वाला पहला गेमिंग लैपटॉप काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ था। अब कंपनी ने इस लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। Acer ने देश में Nitro 5 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। यह एक पॉवरफुल गेमिंग लैपटॉप है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। आइए जानते हैं इस नए-नवेले लैपटॉप की कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ।

क्या है कीमत

इस लैपटॉप को देश में 79,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि इसे ऐसर एक्सक्लूसिव स्टोर, ऐसर ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले जानें इसमें ‘टन’ का क्या होता है मतलब? नहीं तो लेने का पड़ जाएगा देना

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन देती है। इस लैपटॉप में 4GB की वीडियो मेमोरी दी जा रही है। इस एडिशन को दो CPU वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला AMD Ryzen 5 7535HS CPU और दूसरा AMD Ryzen 7 7735HS CPU है। इन दोनों वेरिएंट में 4.55 GHz की क्लॉक स्पीड मिलती है। इसमें कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है जिससे आपका लैपटॉप जल्दी गर्म न हो। इसके अलावा इस लैपटॉप में MUX स्विच दिया गया है जो iGPU और GPU के बीच स्मार्टली स्विच करता है।

8 से 10 घंटे तक चलती है बैटरी

इसमें 57.5 Wh की 4 सेल Li-ion बैटरी दी गई है जो 8 से 10 घंटे तक चल सकती है। दोनों मॉडल में 16GB रैम दी गई है जिसे 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इसमें 1 TB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। यह लैपटॉप Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी HDMI 2.1 के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए ऐसर के इस लैपटॉप में डुअल 2W स्पीकर्स दिए गए हैं। ये स्पीकर्स 3D Spatial Soundscape के साथ आते हैं। इस लैपटॉप में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है जिसके साथ माउस, कीबोर्ड और TWS से कनेक्ट किया जा सकता है।

BrandAcer
Model Acer Notro 5
RAM16 GB
Internal Storage1TB
SpeakersDual 2W Speakers
Display15.6 Inches
Display Resolution1080 Pixels
CPUAMD Ryzen 5 7535HS CPU/AMD Ryzen 7 7735HS CPU
Clock Speed4.55 GHz
Price79,990

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की ऊंची छलांग, पहली बार कीमत 60 हजार के पार…जानें क्या है कारणकाकैसा है हाल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026