---Advertisement---

30 मिनट की चार्जिग पर 4 घंटे चलने वाला Acer Swift Go Laptop हुआ लॉन्च, फीचर्स देख उछल रहे यूजर्स

अगर आप कोई बढ़िया और लेटेस्ट लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप Acer Swift Go खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को हाल ही में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 28, 2023 12:33 अपराह्न

Acer Swift Go
Follow Us
---Advertisement---

Acer Swift Go: अगर आप अपने पुराने लैपटॉप को बदलने का प्लान बना रहे हैं और नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आप Acer के नए नवेले लैपटॉप Acer Swift Go को खरीद सकते हैं। Acer ने अपने इस लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस लैपटॉप का इंतजार किया जा रहा था। यहां हम आपको इस लैपटॉप की खासियत, स्पेसिफिकेशन्स कीमत आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कितना दमदार है यह Acer Swift Go लैपटॉप?

ये भी पढ़ें: आग बरसाती गर्मी में भी मिलेगा चिल्ड पानी! PORTABLE MINI FRIDGE मिनटों में दूर कर देगा आपकी सारी समस्या

इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च

कंपनी ने अपने इस नए-नवेले लैपटॉप में 14 इंच OLED डिस्प्ले दी है। इसके अलावा आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें TÜV Rheinland डिस्प्ले भी दी गई है। इस लेटेस्ट लैपटॉप में 13th जनरेशन का Intel Core H Series Processor दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5 RAM और SSD स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप को मात्र 30 मिनट चार्ज करके 4 घंटों तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को स्लिम और लाइट बनाया है जिसकी मदद से किसी भी यूजर को इसे इधर-उधर ले दाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.25 किलोग्राम है।

कैसा है कैमरा? 

इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 2 USB टाइप सी पोर्ट्स, माइक्रोएसडी स्लॉट, HDMI 2.1, Wi-Fi 6 जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप में 1440 पिक्सल्स का QHD कैमरा दिया है। एसर ने इसमें टेंपरल नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और बैकग्राउंड ब्लर जैसे कई बेहतरीन ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप में डुअल फैन सिस्टम, डुअल G6 पॉपर हीट पाइप्स और एयर इनलेट कीबोर्ड का इस्तेमाल किया है जिसकी मदद से लैपटॉप को कूल रखने और उसकी परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

BrandAcer
ModelAcer Swift Go
Display Size14 Inches
Display TypeOLED
Processor13th Generation Intel Core H Series Processor
Storage16GB LPDDR5 RAM and SSD Card
Weight1.25 kg
Camera1440 Pixels QHD Camera
Video CallingAutomatic Framing and Background Blur
CoolingDual Fan System and Dual G6 Poper Hear Pipes

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि Acer लेटेस्ट लैपटॉप Acer Swift Go की कीमत 79990 रुपए से शुरू होती है। अगर आप इस लेटेस्ट लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस लैपटॉप को कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर, क्रोमा, एसर ई स्टोर, विजय सेल्स और अमेजन से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी कारों के लिए क्या सिरदर्द बनेगी नई Citroen C3 Aircross SUV? इन फीचर्स पर अटक जाएगी नजर

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026