---Advertisement---

कुछ दिनों बाद डब्बा रह जाएगा आपका प्यारा Android Smartphones! इन यूजर्स को आएगी सबसे अधिक परेशानी

Android Update: अगर आप एंड्रॉइड यूजर है तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी हो जाती है। दरअसल दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शुमार गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। गूगल अपने एंड्रॉइड सिस्टम (Android Update) में लगातार बदलाव करता रहता है। ऐसे में गूगल के इस फैसले से ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 26, 2023 3:32 अपराह्न

Android Update
Follow Us
---Advertisement---

Android Update: अगर आप एंड्रॉइड यूजर है तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी हो जाती है। दरअसल दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शुमार गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। गूगल अपने एंड्रॉइड सिस्टम (Android Update) में लगातार बदलाव करता रहता है। ऐसे में गूगल के इस फैसले से कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गूगल ने बेहद ही पुराना हो चुका किटकैट एंड्रॉइड वर्जन को बंद करने का निर्णय लिया है। जानें क्या है इसकी डिटेल।

जानें Android Update

गूगल के इस फैसले के बाद किटकैट एंड्रॉइड यूजर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यूजर्स का फोन सही से काम नहीं करेगा और साथ ही वे किसी भी एप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। गूगल प्ले सर्विस भी कोई सर्विस नहीं मिलेगी।

इसके अलावा ऐसे यूजर्स का डेटा भी खतरे में पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि गूगल के इस कदम का प्रभाव एंड्रॉइड यूजर्स 4.4 किटकैट वर्जन वाले एंड्रॉइड ओएस का उपयोग करने वाले यूजर्स पर पड़ेगा।

Android Update से पड़ेगा असर

खबरों में कहा जा रहा है कि इस फैसले के बाद गूगल की सॉफ्टवेयर टीम अपने नए वर्जन पर काम कर पाएगी। साथ ही अपने यूजर्स को पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर्स और सुविधाएं दे सकेगी। कंपनी ने बताया है कि मौजूदा समय में सिर्फ 1 फीसदी से भी कम यूजर्स इस एंड्रॉइड वर्जन का इस्तेमाल कर रही है।

कब से प्रभावी होगा गूगल का ये फैसला

गूगल का ये फैसला 1 अगस्त 2023 से लागू कर दिया जाएगा। वहीं, गूगल ने साल 2013 में किटकैट एंड्रॉइड वर्जन को लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि इस एंड्रॉइड वर्जन को करीब 10 साल हो गए हैं। इस एंड्रॉइड वर्जन के बंद होने के बाद यूजर्स को बिल्कुल भी कोई नया फीचर नहीं मिलेगा। ऐसे में यूजर्स की डेटा सेफ्टी और प्राइवेसी पर बड़ा खतरा बढ़ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026