AI in Jobs: आजकल हर डिवाइस में एआई का इस्तेमाल हो रहा है। इतना ही नहीं, एआई अब सिर्फ डिवाइस तक ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में भी अपना प्रभाव दिखा रहा है। ऐसे में आज की जेनरेशन, जिसे जेन जी कहते हैं, वो अपनी नौकरी के पहले दिन कितना दबाव महसूस करते हैं। क्या भारतीय कंपनियां युवा पीढ़ी से एक फ्रेशर के तौर पर फुल टाइम नौकरी के लिए तैयार रहने की उम्मीद करते हैं? नौकरियों में एआई का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप युवा पीढ़ी से संबंध रखते हैं, तो आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए।
AI in Jobs: जेन जी से नौकरी के पहले दिन रहती है अधिक उम्मीद
भले ही एआई का टाइम हो, या फिर एआई से पहले की बात करें, भारत की कंपनियां फ्रेशर्स से थोड़ी बहुत उम्मीदें जरूर रखती हैं। मगर एआई के दौर में जेन जी नौकरी के पहले दिन से ही प्रोफेशनल तरीके से काम करना शुरू कर दें, ऐसी उम्मीद कोई भी कंपनी नहीं लगाती है। हालांकि, एआई की आसान पहुंच और बढ़ते प्रभाव के कारण युवा पीढ़ी से कुछ उम्मीदें रखी जाती हैं।
- अगर आप आईटी की फील्ड में काम करने आए हैं, तो जेन जी को शुरुआत में कुछ बुनियादी स्किल्स की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
- एआई के पास काफी जानकारी मिल जाती है, मगर फिर भी जेन जी में कुछ नया सीखने और थोड़ा क्रिएटिव होने की उम्मीद रहती है।
- आज के दौर के तमाम एआई टूल्स के साथ दोस्ताना रिश्ता होना चाहिए।
- लोगों से अलग सोचने की क्षमता हो, ताकि कंपनी को कुछ फायदा हो सके।
ऐसे में कुल मिलाकर जेन जी के ऊपर नौकरी के पहले दिन पूरी तरह से प्रोफेशनल बनने का प्रेशन नहीं होता है।
नौकरियों में एआई और जेन जी स्किल बढ़ाने पर दे रहे हैं जोर
वहीं, कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है जेन जी किसी खास डिगी के बजाय अपना कौशल बढ़ाने पर फोकस कर रही है। यह तो आप जानते ही होंगे कि आपके पास भले ही कितनी ही बड़ी डिग्री क्यों न हो, मगर फिर भी कई बार बिना नौकरी के बैठना पड़ता है। ऐसे में आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी इस मामले में काफी समझदार हो चुकी है और अब सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि अपनी स्किल को भी बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं।
एआई की बढ़ती लोकप्रियता ने जेन जी को भी दुविधा में डाला है। मगर फिर भी युवा पीढ़ी एआई स्किल के महत्व को समझते हुए एआई मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी जगह तलाश रही है। ऐसे में जेन जी पूरी काबिलियत के साथ अनुभवी प्रोफेशनल्स को टक्कर दे रही है।



