DNP India Hindi

AI in Stock Market: क्या ChatGPT की मदद से मार्केट को दे सकते हैं मात? हर Gen Z का सबसे फेमस ट्रेडिंग सवाल; जानें क्या है असलियत

AI in Stock Market

Photo Credit: Google

AI in Stock Market: आज के टाइम में एआई का इस्तेमाल सिर्फ कंटेंट लिखवाने के लिए ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार से मोटी कमाई करने के लिए भी किया जा रहा है। जेन जी यानी युवा पीढ़ी निवेश को लेकर काफी जागरूक है। ऐसे में जेन जी स्टॉक मार्केट में निवेश कर रही है। मगर हर जेन जी के मन में एक सवाल आता है कि क्या पॉपुलर एआई चैटबॉट चैटजीपीटी शेयर बाजार को मात दे सकता है? इंटरनेट से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जेन जी निवेश को लेकर यही जानना चाहती है कि चैटजीपीटी इसमें मदद कर सकता है या नहीं?

AI in Stock Market: क्यों चैटजीपीटी स्टॉक मार्केट को नहीं मात दे सकता

भले ही शेयर बाजार में एआई काफी उपयोगी साबित हो सकता है। मगर फिर भी चैटजीपीटी शेयर बाजार को लगातार नहीं हरा सकता है। दरअसल, चैटजीपीटी एआई चैटबॉट के पास शेयर बाजार का रियल टाइम एक्सेस नहीं है। इस चैटबॉट पर शेयरों के लाइव प्राइस नहीं मिलते हैं। ऐसे में स्टॉक के ऑर्डर बुक, टिक डेटा और इंट्राडे फ्लो नहीं जानता है।

चैटजीपीटी के पास एक्जीक्यूशन पावर नहीं है। ऐसे में व्यापार एक्जीक्यूट नहीं होता है। इसके साथ ही शेयर बाजार में होने वाली स्लिपेज, लिक्विडिटी, लेटेंसी हैंडल नहीं कर सकता। एआई टूल पुराने डेटा को अच्छी तरह से फिल्टर करके पेश कर सकता है। इससे लाइव ट्रेडिंग में लोगों को रणनीति बनाने में दिक्कत आ सकती है। शेयर बाजार कई खबरों, पॉलिसियों और किसी भी घटना से प्रभावित होता है। ऐसे में चैटजीपीटी हर खबर पर खुद ही इन्वॉल्व नहीं होता है।

शेयर बाजार में एआई: चैटजीपीटी से मिल सकते हैं कई फायदे

हालांकि, अगर चैटजीपीटी का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इससे जेन जी को ट्रेड में काफी फायदा हो सकता है। नई पीढ़ी यानी जेन जी चैटजीपीटी की मदद से शेयर बाजार से काफी मुनाफा ले सकती है। इसके लिए चैटजीपीटी को एक सपोर्ट टूल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- ट्रेडिंग आइडिया ब्रेनस्टॉर्म, स्ट्रेटेजी लॉजिक चेक करना और रिस्क मैनेजमेंट रूल्स बनाना। इसके अलावा, एआई टूल चैटजीपीटी को एक रिसर्च असिस्टेंस के तौर पर भी यूज कर सकते हैं। जेन जी इसकी मदद से मार्केट साइकोलॉजी समझ सकती है। साथ ही मैक्रो और सेक्टर एनालिसिस तैयार कर सकती है।

Exit mobile version