---Advertisement---

Air Conditioner Buying Tips: किराए के घर में रहने वालों के लिए कौन सा AC है बेस्ट, यहां जानिए सॉल्यूशन

Air Conditioner Buying Tips: अगर आप रेंट वाले घर में रहते हैं तो आपको इस गर्मी के सीजन में कौन सा एसी खरीदना चाहिए, जिससे आपको अधिक परेशानी न हो। जानिए क्या है बेहतर विकल्प।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 12:48 अपराह्न

Air Conditioner Buying Tips
Follow Us
---Advertisement---

Air Conditioner Buying Tips: देश में गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही लोग अपने घरों के पंखे, कूलर और एसी की ओर देखते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ऐसे घर में रहते हैं, जहां पर आपको लगता है कि आप अधिक दिन तक नहीं रहेंगे तो आपको किस एसी को चुनना चाहिए। इस गर्मी के सीजन में एयर कंडीशनर की जरूरत तो होती ही है, ऐसे में आप अगर रेंट वाले घर में रहते हैं (Air Conditioner Buying Tips) तो आपको भी एसी की जरूरत पड़ सकती है, जानिए किराए वाले घर के लिए कौन सा एसी बढ़िया ऑप्शन रहेगा।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

आपको बता दें कि किराए वाले घर में रहने पर आपको बहुत कुछ देखना होगा। यहां जानिए क्या हैं वो बातें जिनका आपको ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपको रेंट वाले घर का कमरे का साइज, मतलब कि आपका किराए वाला घर का कमरा कितना बड़ा है, क्योंकि उसी हिसाब से आपको एसी की कूलिंग क्षमता निर्धारित करनी है यानि कि कितने टन का एसी आपके कमरे के लिए सही रहेगा। इसके बाद अगर आप कम टन का एसी खरीदते हैं तो वह बड़े साइज के कमरे को सही से ठंडा नहीं कर पाती है। वहीं, अगर आप बड़े टन का एसी लेंगे तो आपको बिल भी अधिक चुकाना होगा।

वहीं, एसी का पहला ऑप्शन है विंडो एसी। ये कमरे की खिड़की पर फिट किया जाता है। इसे फिट करने से पहले आपको मकान के मालिक और इमारत के नियमों की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। इसके बाद ही विंडो एसी को इंस्टॉल करें। वहीं, इसके बाद नंबर आता है दीवार वाले एसी का, मतलब कि स्पिलिट एसी जिसे लगाने के लिए एक अच्छे कुशल मैकनिक की जरूरत होती है। मगर इसे लगाने के लिए आपक पहले मकान मालिक से मंजूरी लेनी चाहिए, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। स्पिलिट एसी को लगाने का फायदा जब होगा, जब आपने किराए के घर में अधिक समय तक रहना हो।

इस एसी की मांग बढ़ी

इसके अलावा आजकल पोर्टेबल एसी की काफी मांग बढ़नी लगी है। पोर्टेबल एसी को कही भी लेकर जाया जा सकता है। ये किराए के घरों में में काफी पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि इन्हें एक से दूसरी जगह आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। ये लगभग कूलर की तरह होते हैं और कूलिंग भी अच्छी करते हैं। इसके अलावा ये कई अलग वेरिएटी और साइज के साथ बाजार में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026